फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद कपूर की नन्ही बेटी ने मां पर आजमाया फोटोग्राफी स्किल, तस्वीर शेयर कर मीरा बोलीं- मैं गौरवांवित हूं

Sun, 18 Apr 2021 12:29 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मीरा राजपूत - फोटो : Insatagram- @mira.kapoor
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत वैसे तो हाउस वाइफ हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है। मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा मीरा अपने फैंस के साथ बातचीत भी लगातार करती रहती हैं। मीरा की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर देखी जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मीरा राजपूत - फोटो : instagram
मीरा ने एक फोटो पोस्ट की है। इसकी खास बात यह है कि तस्वीर को उनकी नन्ही बेटी मीशा ने लिया है। गार्डन में क्लिक गई इस तस्वीर में मीरा मैट पर बैठी नजर आ रही हैं। लाडली बेटी मीशा के लिए मां मीरा ने खास बातें लिखी हैं और बताया है कि वह कितना गौरवांवित महसूस कर रही हैं।

विज्ञापन

3 of 6
बेटी मीशा संग मीरा राजपूत - फोटो : instagram
उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 'मेरी प्यारी बेटी की आंखों से। वह कैमरे के साथ शानदार होती जा रही है और मैं एक गौरान्वित मां की तरह महसूस करती हूं कि वह अपनी कला के शौक का विकास कर रही है। मैं तुम्हारे साथ खड़ी रहूंगी और तुम्हारे पीछे भी रहूंगी, क्योंकि मेरी बेटी तुम चमकने वालों में से हो।'

4 of 6
शाहिद संग मीरा राजपूत - फोटो : social media
मीशा की ली हुई इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस मीशा की फोटोग्राफी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, जल्द ही शाहिद कपूर की तस्वीर खींचने की मांग भी कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मीशा अपने पापा की भी एक बेहतरीन तस्वीर लेंगी।
विज्ञापन

5 of 6
परिवार संग शाहिद कपूर - फोटो : social media
मीरा राजपूत अपने फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहती हैं। सिंपल लेकिन क्लासी स्टाइल उनको बेहद पसंद है। इस बात का सबूत वो कई बार देती हैं, जिसे अक्सर बी-टाउन हसीनाएं भी फॉलो करती हैं। वहीं ब्यूटी और फिटनेस के मामले में भी वो अक्सर ही सोशल मीडिया पर अनुभव साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहिद कपूर - फोटो : Social Media
वहीं, शाहिद के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो पिछली बार फिल्म 'कबीर सिंह' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी ने अहम किरदार निभाया था। अब शाहिद फिल्म 'जर्सी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका में निभाने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें