फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पांच साल बाद शाहिद कपूर ने पत्नी के लिए किया ऐसा काम, मीरा ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा

Fri, 12 Jun 2020 01:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : instagram
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी को बॉलीवुड का हॉट कपल कहा जाता है। दोनों पति- पत्नी के बीच शानदार बॉन्डिंग है और ये अक्सर किसी न किसी रूप में सामने आती रहती है। हमेशा व्यस्त रहने वाले अभिनेता शाहिद कपूर लॉकडाउन की वजह से सारा वक्त घर पर अपने परिवार के साथ ही बिता रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मीरा के लिए वो कर दिखाया जो उन्होंने शादी के बाद बीत चुके पांच सालों में कभी नहीं किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मीरा राजपूत ने साझा की तस्वीर - फोटो : Social Media
शाहिद कपूर के इस नए प्रयोग का खुलासा मीरा कपूर ने किया है। मीरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में पास्ता नजर आ रहा है। इसे साझा करते हुए मीरा ने लिखा है, 'पांच साल में पहली बार पति ने मेरे लिए बनाया है और ये अभी तक सबसे अच्छा पास्ता है जो मैंने खाया है।'
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : instagram
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की अरेंज मैरिज हुई थी। मीरा दिल्ली के रहने वाले एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी हैं। शादी से पहले दोनों का परिवार एक- दूसरे को जानता था। इसी वजह से दोनों शादी से पहले मुलाकात भी कर चुके थे। शाहिद और मीरा की उम्र में लगभग 13 साल का फासला है।

4 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : instagram
शाहिद और मीरा के दो बच्चे मीशा कपूर और जैन कपूर हैं। साल 2017 में दोनों की एक बेटी मीशा हुई थी। 2018 में जैन का जन्म हुआ। पिता बनने के अनुभव पर शाहिद कपूर ने कहा था कि वह अपनी निजी जिंदगी में बहुत खुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कबीर सिंह - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद की पिछली फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आईं थी। ये फिल्म शाहिद के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। हालांकि इसकी वजह से उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।

दिशा सालियान की मौत को लेकर दोस्त ने किया खुलासा, पुलिस को मिली ये अहम जानकारी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें