शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के बाद से ठीक-ठाक कमाई कर रही है। जानिए फिल्म ने आज सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
कॉकटेल 2 रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
वीकएंड पर की बढ़िया कमाई
‘कॉकटेल 2’ ने वीकएंड पर अच्छी कमाई की। फिल्म ने शनिवार को 4.25 करोड़, तो वहीं रविवार को इसने 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन वीकएंड के बाद आज इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
3 of 4
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : X
‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘कॉकटेल 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। शुरुआती दिनों में और वीकएंड पर इसने अच्छी कमाई की। लेकिन वीकएंड के बाद आज इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। आज इसने 1.27 लाख का कलेक्शन किया है। इसका मतलब है इसके कलेक्शन में भारी गिरावट हुई है। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 84.42 करोड़ का हो गया है।
क्या है ‘कॉकटेल 2’ की कहानी?
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दिया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) की है। कुणाल और दिया रिश्ते में हैं, लेकिन कुछ समय बाद वही दिक्कत शुरू हो जाती है जो आजकल हर दूसरी फिल्म में दिखाई जाती है। सब ठीक है, बस अब रिश्ते में पहले वाला रोमांच नहीं बचा। फिर एली की एंट्री होती है। इसके बाद कहानी नया मोड़ लेती है।