फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल की मेहनत से शाहिद ने बनाई पहचान, ये 10 फिल्में दर्शकों की पसंदीदा लिस्ट में शुमार

Tue, 25 Feb 2020 10:29 AM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
17 सालों से हिंदी फिल्म जगत में लगातार काम कर रहे शाहिद कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। करीब 30 फिल्मों में नजर आने के बाद आज इंडस्ट्री में शाहिद का नाम उस मुकाम पर है जब लोग पोस्टर पर उनका नाम देखकर सिनेमाघर खींचे चले जाते हैं। शाहिद ने यह शोहरत अचानक ही नहीं पाई बल्कि इसके लिए उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत की है। इन दिनों 'जर्सी' की शूटिंग में व्यस्त शाहिद कपूर ने दर्जनों किरदारों से दर्शकों की वाह वाही लूटी है। डांसर के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले शाहिद कपूर के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनके 10 सर्वश्रेष्ठ किरदारों से रूबरू करवाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 11
shahid kapoor - फोटो : social media
1. इश्क विश्क (2003) 
शाहिद कपूर ने इस फिल्म से हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू किया था। केन घोष निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर ने राजीव माथुर का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अपोजिट अमृता राव नजर आई थी। यह एक रोमांटिक फिल्म थी जिसमें दर्शकों को शाहिद का काम पसंद आया। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता के किरदार से नवाजा गया था। 
विज्ञापन

3 of 11
chup chup ke - फोटो : social media
2. चुप चुप के (2006) 
प्रियदर्शन निर्देशित यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में शाहिद ने जीतू प्रसाद शर्मा का किरदार निभाया है जिसके सिर पर लाखों का कर्जा होता है और वह उससे पीछा छुटाने के लिए आत्महत्या करने की कोशिश करता है लेकिन वह बच जाता है। उसे राजपाल यादव और परेश रावल बचा लेते हैं जिसके बाद अपनी पहचान छुपाने के लिए गूंगे बहरे व्यक्ति की एक्टिंग करने लगता है। फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर नजर आईं। 

4 of 11
vivah - फोटो : social media
3. विवाह (2006) 
इस फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। विवाह में शाहिद ने प्रेम नामक व्यक्ति का किरदार निभाया है। सूरज बड़जात्या निर्देशित यह एक पारिवारिक फिल्म है जिसे अपनी साधारण कहानी के चलते खूब पसंद किया गया था। 
विज्ञापन

5 of 11
jab we met
4. जब वी मेट (2007) 
फिल्मकार इम्तियाज अली की चुनिंदा फिल्मों में से एक 'जब वी मेट' है। फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे। 'जब वी मेट' में शाहिद ने ऐसे व्यक्ति का किरदार अदा किया है जो एक व्यापारी होता है लेकिन कुछ मुश्किलों से भागते हुए उसकी मुलाकात करीना यानी की गीत से हो जाती है जिसके बाद उसकी दुनिया ही बदल जाती है। इस फिल्म के लिए शाहिद को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। 
विज्ञापन

6 of 11
kaminey - फोटो : social media
5. कमीने (2009) 
कमीने में शाहिद कपूर ने चार्ली और गुड्डू नामक जुड़वा व्यक्ति का किरदार निभाया है। यह एक एक्शन फिल्म है जिसकी कहानी मुंबई अंडरवर्ल्ड के इर्द-गिर्द घूमती है। विशाल भारद्वाज निर्देशित इस फिल्म में शाहिद के अलावा प्रियंका चोपड़ा और अमोल गुप्ते भी अहम किरदारों में है। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के साथ ही कुल दस श्रेणियों में नामांकन हासिल हुआ था। 
विज्ञापन

7 of 11
R RAJKUMAR
6.आर राजकुमार (2013) 
इस फिल्म में शाहिद ने रोमियो राजकुमार का रोल प्ले किया है जो एक बदमाश होता है। फिल्म में शाहिद की जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा (चंदा) के साथ देखने को मिलती है। इन दोनों के प्यार में सोनू सूद (शिवराज) मुसीबत खड़ी करता है। इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। फिल्म में कलाकारों के अभिनय से लेकर गाने भी लोगों द्वारा खूब पसंद किए गए। 

8 of 11
Haider
7.हैदर (2014)
इस फिल्म को शाहिद कपूर के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म माना जाता है। यह फिल्म शेक्सपियर के नाटक 'हैमलेट' पर आधारित है। 'हैदर' में शाहिद ने जिस तरह से एक कश्मीरी युवक हैदर मीर का किरदार निभाया है वह काबिलेतारीफ है। इस फिल्म के बाद से उन्होंने इंडस्ट्री में यह साबित कर दिया कि वह सुपरस्टार बनने का दमखम रखते हैं।  इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया था। 

9 of 11
उड़ता पंजाब
8.उड़ता पंजाब (2016) 
इस फिल्म के लिए शाहिद को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का क्रिटिक्स पुरस्कार हासिल हुआ था। फिल्म में शाहिद ने टॉमी सिंह नामक सेलिब्रिटी की भूमिका निभाई थी जिसे ड्रग्स की लत होती है। फिल्म में पंजाब में फैले ड्रग्स के मकड़जाल को चित्रित किया गया है। शाहिद के अलावा 'उड़ता पंजाब' में करीना कपूर, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।  

10 of 11
padmaavat
9.पद्मावत (2018) 
फिल्मकार संजय लीला भंसाली की यह फिल्म काफी विवादों में रही। फिल्म में जहां दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती, रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी तो वहीं शाहिद कपूर ने रावल रतन सिंह का किरदार अदा किया था। उन्होंने अपने अभिनय से राजपूतों की आन-बान-शान को बखूबी प्रस्तुत किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। 
विज्ञापन

11 of 11
kabir singh - फोटो : social media
10.कबीर सिंह (2019) 
पिछले साल रिलीज हुई यह फिल्म लोगों द्वारा काफी पसंद की गई। इसमें शाहिद कपूर ने एक अड़ियल व्यक्ति का किरदार अदा किया है जो अपने रवैये से अपनी जिंदगी चौपट करने में लगा रहता है लेकिन वह कियारा आडवाणी (प्रीति) से इतना ज्यादा प्यार करता है कि आखिरी में उसकी जिंदगी संभल जाती है। फिल्म में शाहिद की अदाकारी अव्वल दर्जे की रही जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।  
 

हमशक्ल दिव्या भारती की मौत के बाद श्रीदेवी को मिली थी फिल्म, सेट पर होती थीं अजीब हरकतें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें