फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा राजपूत से शादी करने से पहले इन आठ हसीनाओं को डेट कर चुके हैं शाहिद कपूर, देखें पूरी लिस्ट

Tue, 25 Feb 2020 01:35 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं । शाहिद का जन्म 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था। शाहिद ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं । शाहिद की मां नीलिमा अजीम और पिता पंकज कपूर दोनों ही सफल एक्टर्स रहे । इसके बावजूद शाहिद ने कभी उनके नाम का सहारा लेकर बॉलीवुड में काम नहीं पाया । शाहिद ने एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी । शाहिद की पहली फिल्म 'इश्क विश्क' थी जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी । फिल्मों के अलावा शाहिद कपूर अपने अफेयर के चलते भी चर्चा में रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 11
शाहिद कपूर और मीरा कपूर
शाहिद औऱ करीना कपूर के रिश्ते के बारे में तो हर कोई जानता है । उनका रिश्ता लंबे समय तक रहा था । करीना के अलावा भी शाहिद कई एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं । आज आपको बताते हैं कि मीरा राजपूत से शादी करने से पहले शाहिद का किन-किन हीरोइनों के साथ रिश्ता रहा है ।
विज्ञापन

3 of 11
हर्षिता भट्ट शाहिद कपूर
ऋषिता भट्ट 
ये बात बहुत कम ही लोग जानते हैं कि शाहिद फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस ऋषिता भट्ट को डेट कर चुके हैं। हालांकि उनके ब्रेकअप की वजह नहीं पता चली थी । शाहिद  ने जब साल 2003 में फिल्म 'इश्क विश्क' से डेब्यू किया था तो वो सिंगल थे।

4 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर
फिल्म इंडस्ट्री में आए शाहिद को कुछ ही वक्त हुआ था कि 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'फिदा' में उनकी मुलाकात करीना कपूर से हुई । दोनों की दोस्ती बढ़ी और फिर प्यार हो गया । कुछ समय बाद ही ये खबर भी सामने आ गई कि करीना और शाहिद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खास बात ये भी थी कि शाहिद नहीं बल्कि करीना ने शाहिद को प्रपोज किया था।
विज्ञापन

5 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अमृता राव 
शाहिद ने अमृता के साथ फिल्म 'इश्क विश्क' में काम किया था । 2005 में आई फिल्म 'शिखर' और 2006 में आई 'विवाह' में भी दोनों साथ दिखे। दोनों की जोड़ी हिट थी । इसके अलावा दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब छपी थीं।
विज्ञापन

6 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विद्या बालन
शाहिद ने विद्या बालन के साथ फिल्म 'किस्मत कनेक्शन' में साथ काम किया था । इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं और कुछ समय बाद अफेयर की खबरें भी आने लगी थीं । विद्या और शाहिद का भी कुछ वक्त बाद ब्रेकअप हो गया और कारण पता नहीं चल पाया ।
विज्ञापन

7 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सानिया मिर्जा 
2009 में आई फिल्म 'कमीने' की शूटिंग के दौरान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ भी उनके अफेयर की चर्चा थी । हालांकि कुछ वक्त बाद खबरें आईं कि सानिया किसी तेलेगू हीरो को डेट करने लगीं हैं और शाहिद से ब्रेकअप हो गया है ।

8 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
फिल्म 'कमीने' के दौरान ही प्रियंका चोपड़ा के साथ भी शाहिद कपूर का नाम जुड़ा । फिल्म और इनकी जोड़ी दोनों हिट थे। दोनों करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर भी साथ आए थे। हालांकि दोनों ने इसे प्यार नहीं अच्छी दोस्ती बताया था । 

9 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा
इससे अलावा शाहिद और अनुष्का शर्मा के अफेयर की खबरें भी आ चुकी हैं। दोनों ने 2010 में आई 'बदमाश कंपनी' में साथ काम किया था। 

10 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा
शाहिद की गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का भी नाम शामिल है । दोनों ने 2013 में आई फिल्म 'आर..राजकुमार' में साथ काम किया था। 
विज्ञापन

11 of 11
Shahid Kapoor and Mira Rajput - फोटो : instagram
बता दें कि शाहिद ने जून 2015 में दिल्ली की लड़की मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज कर ली थी। दोनों राधा स्वामी सतसंग में मिले थे और दोनों के परिवार ने ये रिश्ता तय किया था। शाहिद और उनकी पत्नी की उम्र में 12 साल का अंतर है लेकिन दोनों की बॉन्डिंग काफी मजबूत है ।

दिव्या भारती की ये हैं 10 अनसुनी कहानियां, आखिरी कहानी की आज तक नहीं सुलझ पाई गुत्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें