फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor Birthday: इन फिल्मों को रिजेक्ट कर बेहद पछताए होंगे शाहिद कपूर, इनकी बदौलत सुपरस्टार बने दूसरे सितारे

Fri, 25 Feb 2022 10:30 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shahid Kapoor Birthday - फोटो : Instagram
25 फरवरी को शाहिद कपूर 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहिद को बॉलीवुड में उनके अभिनय के साथ-साथ उनके डांस, लुक और रोमांटिक छवि के लिए भी जाना जाता है। शाहिद की पहली फिल्म से ही लड़कियां उनकी दीवानी हो गई थीं और आज भी इस दीवानगी का सिलसिला जारी है। शाहिद ने अब तक के करियर में कई हिट और शानदार फिल्में की हैं। हालांकि फिल्में रिजेक्ट करने के मामले में भी शाहिद किसी से पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में रिजेक्ट कर दीं जो बाद में सुपरहिट हो गईं और इसका पछतावा भी शाहिद को रहा।
विज्ञापन

2 of 5
रांझणा - फोटो : सोशल मीडिया

रांझणा (Raanjhanaa)

सोनम कपूर, धनुष और अभय देओल की फिल्म ‘रांझणा’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। धनुष की भूमिका पहले शाहिद को ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने इसे मना कर दिया। शाहिद उस वक्त 'आर राजकुमार' कर रहे थे जिस वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन

3 of 5
रॉकस्टार - फोटो : सोशल मीडिया

रॉकस्टार (Rockstar)

‘रॉकस्टार’ सबसे पहले शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी। हालांकि इस फिल्म की जगह उन्होंने ‘जब वी मेट’ को चुना था। हालांकि ये फिल्म भी अपने टाइम की हिट रही थी।  इस फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। 

4 of 5
रंग दे बसंती

रंग दे बसंती (Rang De Basanti)

शाहिद को रंग दे बसंती में करण सिंघानिया का रोल ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था। दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया था और इसे कई अवॉर्ड्स भी मिले थे। एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद ने बताया कि उन्हें रंग दे बसंती न करने का पछतावा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shuddh desi romance - फोटो : file photo
शुद्ध देसी रोमांस (Shuddh Desi Romance)
शाहिद कपूर को मनीष शर्मा की रोमांटिक-कॉमेडी शुद्ध देसी रोमांस में देखना दिलचस्प होता। फिल्म ने न केवल बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, बल्कि समीक्षकों द्वारा भी इसे खूब सराहा गया था। शाहिद ने इस फिल्म को ठुकराने का कारण नहीं बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें