फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद कपूर के इस मैसेज को पढ़कर हो जाएंगे इमोशनल, इस तरह किया श्रीदेवी को याद

Mon, 26 Feb 2018 03:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर और श्रीदेवी
बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर 37 साल के हो गए हैं। 25 फरवरी 1981 को जन्मे शाहिद अपना जन्मदिन मनाने के लिए फिल्म की शूटिंग खत्म करके मुंबई लौटे थे लेकिन इस दौरान श्रीदेवी की मौत के बाद उन्होंने कुछ ऐसा मैसेज किया जो किसी के भी दिल को छू लेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shahid kapoor - फोटो : instagram
शाहिद कपूर ने ट्विटर पर लिखा, 'शुभकामनाएं देने के लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं लेकिन आज का दिन श्रीदेवी को याद करने का दिन है। वह हमारी जिंदगी में एक जादू की तरह आईं जिन्हें हम हमेशा याद रखेंगे। हमारा सारा प्यार उनके लिए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' गौरतलब है कि शाहिद कपूर इन दिनों 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Sridevi
बता दें कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी शनिवार रात अचानक इस दुनिया से रुख्सत हो गईं और अपनी मौत से तमाम लोगों को सदमा दे गईं। श्रीदेवी अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ दुबई गई हुईं थीं। 

4 of 5
Sridevi
शादी समारोह में शिरकत करने के बाद परिवार के कई सदस्य वापस आ गए थे। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर भी मुंबई लौट चुके थे लेकिन शनिवार को वह श्रीदेवी के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर फिर से दुबई पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi
दुबई के अखबार खलीज टाइम्स ने कपूर परिवार के करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि शनिवार शाम को रुपहले पर्दे की ये खूबसूरत अदाकारा अपने पति के साथ ड्रीम डिनर डेट पर जाने की तैयारी कर रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें