फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद के सामने छठे दिन औंधे मुंह गिरी नवाजुद्दीन की 'मंटो', अब भी जारी है 'बत्ती गुल मीटर चालू'

Thu, 27 Sep 2018 08:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shahid and nawazuddin
शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' को रिलीज हुए 6 दिन बीत चुके हैं। इन 6 दिनों में यह फिल्म नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मंटो' पर भारी पड़ती हुई दिखाई दी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मंटो' और शाहिद की 'बत्ती गुल मीटर चालू' बॉक्स ऑफिस पर एक साथ रिलीज हुई थीं। हालांकि यह दोनों ही फिल्में बजट निकालने में नाकामयाब हुईं लेकिन कलेक्शन के मामले में शाहिद की फिल्म 'मंटो' से आगे जरूर निकल आई है।

 
विज्ञापन

2 of 5
Batti Gul Meter Chalu
इससे पहले श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' रिलीज हुई थी जो 120.93 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं श्रद्धा की 'बत्ती गुल मीटर चालू' 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के कोसों दूर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म का कलेक्शन छठे दिन करीब 2.65 करोड़ रहा। बाकी दिनों के कलेक्शन पर नजर डालें तो 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म ने पहले दिन  6.76 करोड़, दूसरे दिन 7.96 करोड़, तीसरे दिन 8.54, चौथे दिन 3.16 करोड़ और पांचवें दिन 2.91 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि छठे दिन का कलेक्शन मिलाकर यह फिल्म अब तक 31.98 करोड़ जुटा पाई है।





 
विज्ञापन

3 of 5
manto
'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म की अपेक्षा नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मंटो' का बुरा हाल है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी और अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'मंटो' फिल्म ने पहले दिन 45 लाख, दूसरे दिन 70 लाख, तीसरे दिन 80 लाख, चौथे दिन 35 लाख और पांचवें दिन 30 लाख का कलेक्शन किया। अनुमान के मुताबिक इस फिल्म ने छठे दिन भी करीब 30 लाख का कलेक्शन किया है। यानी कि 'मंटो' फिल्म कुल मिलाकर 2 करोड़ 90 लाख का कलेक्शन कर चुकी है।

4 of 5
manto and batti gul metet chalu
इन दोनों फिल्मों के पास अब कलेक्शन जुटा पाने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं बचा है जिसकी वजह शुक्रवार को रिलीज हो रही दो फिल्में हैं। इन फिल्मों के नाम 'सुई धागा' और 'पटाखा' है। दोनों ही फिल्मों का प्रमोशन जबरदस्त हो रहा है। 'सुई धागा' फिल्म की बात करें तो इसमें अनुष्का शर्मा और वरुण धवन मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को शरत कटारिया ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sui dhaga
'सुई धागा' फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था ऐसे में इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। फिलहाल यह देखना होगा कि सुई धागा बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर खरी उतरती है या फिर नहीं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अनुष्का और वरुण ने नायाब तरीका भी निकाला था। इन दोनों स्टार्स ने बॉलीवुड एक्टर्स को सुई में धागा डालने की चुनौती दी थी। जिसे स्टार्स ने स्वीकार करते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें