एक्टर शाहिद कपूर के लिए ये साल बेहद खास रहा। कबीर सिंह की सक्सेस को एंजॉय कर रहे शाहिद के लिए आज सेलिब्रेशन का दिन है। 7 जुलाई 2015 को शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ सात फेरे लिए थे। लाखों लड़कियों का दिल तोड़ते हुए शाहिद ने मीरा से अरेंज मैरिज की थी। सालगिरह पर देखिए शादी की अनदेखी तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 8
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
शाहिद और मीरा ने गुरुद्वारे में शादी की थी। इस दौरान मीरा ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। मीरा इस शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं शाहिद ने व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ पिंक कलर की पगड़ी पहनी हुई थी।
विज्ञापन
3 of 8
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
शाहिद ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर एक लड़की से शादी कर हर किसी को चौंका दिया था। मीरा रातों-रात फेमस हो गई थीं। पूरा मीडिया शाहिद की पत्नी के बारे में जानना चाहता था। धीरे-धीरे शाहिद और मीरा ने खुद ही मीडिया के सामने आना शुरू किया और अपने रिलेशन के बारे में बताया।
4 of 8
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
मीरा का परिवार दिल्ली में रहता है। जब दोनों के परिवारवालों ने शादी के लिए बात की तो शाहिद दिल्ली जाकर मीरा से मिले थे। इस जोड़ी की उम्र के बीच 13 साल का फासला है। मीरा ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन खत्म किया था, जब वो शाहिद से मिलीं। उस समय वो मात्र 21 साल की थीं। इन दोनों के परिवार वाले दिल्ली के एक ही सत्संग में जाते थे और वहीं से इनके रिश्ते की बात शुरू हुई।
विज्ञापन
5 of 8
mira rajput
- फोटो : social media
शाहिद ने अपने भविष्य, पत्नी और शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो एक 20 साल की लड़की से शादी करने को तैयार नहीं थे लेकिन जब वो मीरा से मिले थे उन दोनों ने 7 घंटे तक बातें की थीं। बाद में मीरा की आंखों में डूबे शाहिद को आभास हुआ कि 'मैं इससे शादी कर सकता हूं।'
विज्ञापन
6 of 8
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
शाहिद और मीरा के दो बच्चे मीशा कपूर और जैन कपूर हैं। साल 2017 में दोनों को एक बेटी मीशा हुई थी। वहीं, 5 सितंबर 2018 को जैन का जन्म हुआ। पिता बनने के अनुभव पर शाहिद कपूर ने कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी में बहुत खुश हैं। पिता बनने के बाद उनमें काफी बदलाव आए हैं और वह पहले के मुकाबले काफी जिम्मेदार हो गए हैं।
विज्ञापन
7 of 8
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
शाहिद अक्सर अपनी पत्नी मीरा और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। इसके साथ ही मीरा भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार की फोटोज शेयर करती रहती हैं। मीरा राजपूत किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 15 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान मीरा ने कैमरे के सामने डेब्यू किया और एक एड फिल्म की थी।
shahid kapoor, mira rajput reception
- फोटो : social media
इंस्टाग्राम पर मीरा राजपूत ने 'आस्क मी अ क्वेश्चन (Ask Me A Question)' सेशन में बताया कि जब वो पहली बार शाहिद से मिली थीं तो कैसा अनुभव था। ये जानते हुए कि वो स्टार हैं? मीरा ने कहा- 'मैं 16 साल की थी जब शाहिद से मिली थी। पहली बार मिलते हुए ऐसा लगा ही नहीं कि ये पहली मुलाकात है। हम कॉमन फैमिली फ्रेंड के घर सूफी सिंगर के कॉन्सर्ट के लिए गए थे। हम दोनों के पिता को सूफी संगीत बेहद पसंद है।'