फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: सामने आई शाहिद और मीरा के बेटे की पहली तस्वीर, अस्पताल से निकलकर पहुंचे घर

Sat, 08 Sep 2018 01:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shahid kapoor and mira rajput
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के घर 5 सितंबर को नन्हा मेहमान आया। बेटे के जन्म के बाद से पूरा परिवार बेहद खुश है और इस मौके को सेलिब्रेट कर रहा है। शाहिद कपूर ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि उनके बेटे का नाम जैन कपूर होगा। नाम के खुलासे के बाद सभी को उनके बेटे की पहली झलक का इंतजार था।
विज्ञापन

2 of 5
shahid kapoor and mira rajput
फैंस तो शाहिद के बेटे की तुलना अभी से करीना और सैफ के लाडले तैमूर से करने लगे। उसकी एक झलक देखने के लिए सभी बेताब थे। ऐसे में हम आपके इंतजार को खत्म करते हैं। दरअसल हिंदुजा अस्पताल में भर्ती रहीं मीरा राजपूत को डिलीवरी के बाद छुट्टी दे दी गई। ऐसे में घर जाते वक्त मीरा और शाहिद कपूर ने अपने बच्चे के साथ मीडिया को पोज दिए।
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत
शाहिद कपूर ने बेटी मीशा तो वहीं मीरा ने बेटे को गोद में ले रखा था। इस दौरान शाहिद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जैन कपूर के आने के बाद अब हम पूरी फैमिली जैसा महसूस कर रहे हैं। आप सभी की बधाई के लिए शुक्रिया।

 

4 of 5
mira
बता दें कि शाहिद की बेटी मीशा का जन्म 26 अगस्त 2016 को हुआ था। तब शाहिद ने अपना और मीरा का नाम मिलाकर बेटी का नाम मीशा रखा था। शाहिद के करीबी रिश्तेदारों का कहना है कि इस बार मीरा ने अपने बेटे का नाम रखा है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mira-shahid
शाहिद और मीरा की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी। शाहिद कपूर उम्र में मीरा से 13 साल बड़े हैं। बेटे के जन्म के बाद बॉलीवुड के तमाम सितारों ने उन्हें बधाई दी है। कई सितारे उनसे मिलने भी पहुंचे थे। वहीं अगले हफ्ते शाहिद कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' भी रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें