शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दो बच्चों के पैरेंट्स बन चुके हैं और वो अक्सर अपने बच्चों मीशा और जैन के साथ स्पॉट होते हैं । मीशा अभी 2 साल की हैं और जैन 8 महीने का है । हाल ही में शाहिद और मीरा वैकेशन मनाने सिंगापुर के लिए रवाना हुए। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया ।
विज्ञापन
2 of 6
shahid mira
शाहिद और मीरा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आए तो यूजर्स ने कुछ मजेदार चीज नोटिस की । शाहिद और मीरा के एयपोर्ट वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'पीछे तैमूर की नैनी' ।
विज्ञापन
3 of 6
shahid mira
यूजर के इस कमेंट के बाद सबने पीछे नोटिस किया तो सच में तैमूर की नैनी सावित्री थीं। सावित्री ने शाहिद और मीरा से दूरी बनाकर रखी थी । बाद में वो उनके साथ हो गईं । तब से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि मीरा राजपूत ने जैन के लिए तैमूर की नैनी को हयर किया है ।
4 of 6
shahid kapoor
सोशल मीडिया यूजर्स भी मीरा के तैमूर की नैनी को हायर करने पर खूब कमेंट कर रहे हैं । यूजर्स ने कहा कि शाहिद और मीरा, करीना-सैफ को कॉपी कर रहे हैं । बता दें कि एक महीने पहले मीरा को अपनी बेटी के बाल कलर करने को लेकर भी ट्रोल किया गया था ।
विज्ञापन
5 of 6
Shahid Kapoor, Mira Rajput
- फोटो : amar ujala
इस पर मीरा ने कहा था, 'ये कलर नहीं था । वो पेंट था । मैं अपने बच्चों को फ्री छोड़ती हूं जिससे वो कुछ क्रिएटिव कर सकें । हर चीज पर इतना सीरियस होने की जरूरत नहीं है ।' मीरा ने एक इंटरव्यू में अपनी अरेंज मैरिज को लेकर भी बात की थी ।
उन्होंने कहा था, 'सब कुछ बहुत खूबसूरत है । ये आम शादियों की तरह ही है । हम साथ रहते हैं । लड़ते-झगड़ते हैं । हंसते हैं । अपने बच्चों को साथ में बड़ा होता देख रहे हैं । हम एक बेस्ट फ्रेंड की तरह हैं । जब हम बाहर जाते हैं तो आम लोगों की तरह ही हर चीज के बारे में बात करते हैं ।'