फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर-मीरा राजपूत ने अपने नए डुप्लेक्स में किया गृह प्रवेश, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Thu, 29 Sep 2022 05:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत दिवाली से पहले ही उत्सव मना रहे हैं। दरअसल दोनों ने एक नया घर खरीदा है, और वह उसमें शिफ्ट भी हो गए हैं। शाहिद और मीरा इस दिवाली अपने नए घर में दिए जलाएंगे। दोनों ने अपना बांद्रा वर्ली सी-लिंक पर एक नया लग्जूरियस घर खरीदा है। हालांकि उन्होंने अपना नया घर 2018 में लिया था, लेकिन उनको मालिकाना हक 2019 में मिला। कोरोना महामारी के कारण घर के निर्माण में देरी हुई जिस वजह से दोनों नए घर में शिफ्ट नहीं हो सके। हालांकि अब शाहिद कपूर ने अपने परिवार समेत इस नए घर में गृह प्रवेश कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
मीरा राजपूत, शाहिद कपूर - फोटो : insta
शाहिद और मीरा का नया घर काफी लग्जीरियस है। इसकी कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपल को घर में शिफ्ट हुए पांच दिनों का समय बीत चुका है। पहले वाले घर की तरह ये घर भी वर्ली के पॉश इलाके में समंदर के सामने स्थित है। नए घर में गृह प्रवेश से पहले एक छोटी सी पूजा रखी गई थी, जिसमें सिर्फ घर के लोग ही शामिल हुए थे।

Shahid Kapoor: दिल छू लेने वाला नोट लिख शाहिद ने मीरा को दी जन्मदिन की बधाई, मलाइका अरोड़ा ने किया रिएक्ट
विज्ञापन

3 of 4
मीरा राजपूत, शाहिद कपूर - फोटो : insta
शाहिद और मीरा ने खुद इस घर को सजाया है। घर की कीमत 58 करोड़ रुपये बताई जा रही है। शाहिद को इस घर के साथ छह पार्किंग स्लॉट भी मिले हैं। इसके अलावा उनके घर में 500 वर्ग फुट की एक बालकनी है, क्योंकि उन्हें शानदार सीन वाली बालकनी पसंद है। बता दें कि शाहिद कपूर लग्जरी कार और बाइक कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके पास तरह-तरह की महंगी गाड़ियां हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : Instagram
बता दें कि शाहिद का पुराना घर भी सी-फेसिंग था। लेकिन समुद्र तक पर बढ़ती जनता की वजह से और अपने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभिनेता ने नए घर में शिफ्ट होने का फैसला किया है। बता दें कि उन्होंने पुराना घर अपनी शादी से पहले खरीदा था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें