करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में इस बार शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को इनवाइट किया गया। मीरा और शाहिद पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। यहां मीरा और शाहिद ने एक-दूसरे के बारे में कई राज खोले। शो के मेकर्स ने इसका प्रोमो रिलीज किया है।
विज्ञापन
पहली बार मीरा ने बताया- 'शाहिद से पहले उनके कितने अफेयर थे'
2 of 5
प्रोमो में मीरा कहती नजर आईं कि वो शाहिद की डकार लेने की हरकत से नफरत करती हैं। कैमरे के सामने ही मीरा और शाहिद नोक-झोंक करते भी नजर आए। जो दर्शकों के लिए काफी एंटरटेनिंग था।
Catch one of the cutest couples of Bollywood - @shahidkapoor & @MiraRajput - on their first TV appearance together on #KoffeeWithKaran! pic.twitter.com/Sy6WmAM5Tr
— Star World (@StarWorldIndia) December 26, 2016
विज्ञापन
पहली बार मीरा ने बताया- 'शाहिद से पहले उनके कितने अफेयर थे'
3 of 5
बातों-बातों में मीरा ने कहा कि हम एक दूसरे के बारे में सब कुछ जानते हैं तभी शाहिद बीच में उन्हें टोकते हुए बोले- मैं अब भी तुम्हारे उस ब्वॉयफ्रेंड्स को तलाश कर रहा हूं। ये सुनकर मीरा जोर से हंस पड़ीं। लेकिन शो की मस्ती यहीं खत्म नहीं हुई।
पहली बार मीरा ने बताया- 'शाहिद से पहले उनके कितने अफेयर थे'
4 of 5
इसके बाद करण ने हंसते हुए कहा कि शाहिद के एक्स के बारे में हम सब वाकिफ हैं, मीरा तुम शाहिद से पहले कितनों के साथ रिलेशनशिप में रही हो? इसपर झट से शाहिद कहते हैं, 'मुझसे कम नहीं होंगे।'
पहली बार मीरा ने बताया- 'शाहिद से पहले उनके कितने अफेयर थे'
5 of 5
शाहिद और मीरा
फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के साथ ही शाहिद का अफेयर करीना कपूर के साथ शुरू हो गया। करीना के बाद उनके अफेयर्स की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, विद्या बालन, अनुष्का शर्मा, बिपाशा बसु, अमृता राव, सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी का नाम भी जुड़ चुका है।