बीते कई महीनों से नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन चल रहा था। जिसको मंगलवार सुबह पुलिस ने खत्म कर दिया। 15 दिसंबर से चल रहे इस धरना प्रदर्शन को कोरोना वायरस के कारण पूरी दिल्ली में हुए लॉकडाउन का हवाला देकर खत्म किया गया। धरनास्थल से पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के टेंट उखड़वाए, साथ ही विरोध करने पहुंचे कुछ प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया है। शाहीन बाग के प्रदर्शन के खत्म होने पर फिल्मेकर अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।