आप सभी को शाहरुख खान की फिल्म 'देवदास' तो याद ही होगी। प्रेम पर आधारित इस फिल्म में शाहरुख ने देवदास का लीड रोल निभाया था जो पारो से प्यार करता है लेकिन पारो के बिछोह में वो खूब शराब पीता है। इस किरदार को शाहरुख ने इतने प्रभावी ढंग से निभाया कि ये क्लासिक बन गया।
विज्ञापन
पियक्कड़ के किरदार में आने के लिए शाहरुख रोज पीते थे इतनी शराब
2 of 5
'देवदास' के सेट पर शाहरुख खान
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस किरदार के लिए शाहरुख खान शूट पर रोजाना शराब पीते थे ? ये सच है। देवदास के कैरेक्टर से शाहरुख इस कदर प्यार करने लगे थे कि वो इस उस कैरेक्टर को सिर्फ एक्टिंग से ही प्रभावी नहीं बनाना चाहते थे।
विज्ञापन
पियक्कड़ के किरदार में आने के लिए शाहरुख रोज पीते थे इतनी शराब
3 of 5
'देवदास' के एक सीन में शाहरुख खान
इस फिल्म में कई ऐसे सीन्स थे जिनमें शाहरुख को शराब पीए हुए दिखना था। शाहरुख चाहते थे कि ये सीन्स भी रियल लगें और इसलिए शूट पर वो रोजाना कई पैग शराब पीते थे। शाहरुख पर इन सीन्स के लिए शराब पीने का कोई प्रेशर नहीं था और ना ही निर्देशक संजय लीला भंसाली ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था।
लेकिन जब शाहरुख ने देवदास के किरदार के लिए ऐसा डैडीकेशन दिखाया तो भंसाली भी खूब इंप्रैस हुए।
पियक्कड़ के किरदार में आने के लिए शाहरुख रोज पीते थे इतनी शराब
4 of 5
'देवदास' के सेट पर शाहरुख खान
असल में शाहरुख इतनी शराब नहीं पीते और इसका खुलासा शाहरुख ने खुद एक इंटरव्यू में भी किया था, लेकिन किरदार को इंप्रैसिव बनाने के चक्कर में वो शराब को हाथ लगाने से भी नहीं चूके और इसका फल भी शाहरुख को मिला।
पियक्कड़ के किरदार में आने के लिए शाहरुख रोज पीते थे इतनी शराब
5 of 5
'देवदास' के एक सीन में शाहरुख खान
देवदास का किरदार शाहरुख के अब तक के निभाए किरदारों में से सबसे बेहतर किरदार माना जाता है। इस किरदार ने ना सिर्फ फिल्म को कई नेशनल अवॉर्ड्स और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान दिलाया बल्कि शाहरुख को भी कई अवॉर्ड्स मिले।