फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद कपल ने 'मन्नत' को माना जन्नत और खिंचवा ली फोटो, शाहरुख ने किया ये ट्वीट

Mon, 17 Dec 2018 05:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh khan - फोटो : file photo
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान केवल एक अच्छे स्टार ही नहीं बल्कि अपने विनम्र व्यक्तित्व की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। शाहरुख अपने फैंस को नाराज नहीं करते हैं, यही वजह है जो उनके घर मन्नत के सामने हर दिन फैंस का मेला लगा रहता है। वहीं जब कुछ फैंस अपने सुपरस्टार की झलक नहीं देख पाते तो वह उनके घर मन्नत के साथ तस्वीर खिंचवाकर खुश होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : amar ujala
ऐसे ही किस्सा हाल ही में एक नए शादीशुदा जोड़े के साथ देखने को मिला है। दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' के बाहर एक नए शादीशुदा जोड़े ने तस्वीर खींची और ट्विटर पर शेयर की। इस ट्वीट में उन्होंने शाहरुख खान को भी टैग किया था। हमेशा ट्विटर एक्टिव रहने वाले किंग खान ने जब इस जोड़े की तस्वीर देखी तो उन्होंने कमेंट करते हुए 'गॉड ब्लेस यू' लिखा।


 
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan - फोटो : file photo
इस शादीशुदा जोड़े ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया था- 'लोग कहते हैं कि शादी के बाद मंदिर जाना चाहिए, लेकिन हम शादी के बाद मन्नत गए। हमें पता है कि आपने हमें देखा और हाथ हिलाया। शुक्रिया, इस दिन को खास बनाने के लिए'। गौरतलब है कि इस जोड़े ने जून में अपनी शादी की बात बताते हुए शाहरुख से आशीर्वाद की अपील की थी।

 

4 of 5
Shah rukh Khan - फोटो : file photo
शाहरुख के इन विनम्र ट्वीट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं शाहरुख इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जीरो को लेकर चर्चा में हैं। रिलीज से पहले वह फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अमर उजाला के साथ भी गुफ्तगू की है। उन्होंने इस इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म जीरो का गाना - फोटो : file photo
शाहरुख से एक सवाल किया गया कि अगर दुनिया की सभी किताबें खत्म हो रही हों और किन्हीं तीन को बचाने का मौका मिले तो किसे बचाएंगे? शाहरुख ने कहा-'मैं सबसे पहले रामायण बचाना चाहूंगा। इसकी कहानी बहुत खूबसूरत है। दूसरी, अंग्रेजी की किताब डगलस एडम्स की ‘हिचहाइकर्स गाइड टू द गैलेक्सी’ होगी जो बहुत फनी है। तीसरी किताब, अगर मेरी अपनी पूरी हो सकी, तो उसे बचाना चाहूंगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें