फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर की वेडिंग एनिवर्सरी पर शाहरुख ने किया मजेदार कमेंट तो उसी अंदाज में मिला ऐसा जवाब

Tue, 27 Aug 2019 12:21 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Dilwale Dulhania Le Jayenge - फोटो : Yash Raj Films
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर और उनकी पत्नी किरण खेर की शादी को 34 साल हो गए हैं। सोमवार को दोनों ने अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की। इस मौके पर अनुपम खेर ने 34 साल पुरानी अपनी शादी की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। इस फोटो पर शाहरुख खान ने ऐसा कमेंट किया कि 23 साल पुरानी यादें ताजा हो गईं।
विज्ञापन

2 of 7
anupam kher - फोटो : social media
अनुपम खेर ने फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'डियर किरण..शादी की 34वीं सालगिरह मुबारक हो। जिंदगी का बहुत लंबा वक्त साथ में तय किया है हमने। 34 साल गुजर गए लेकिन लगता है जैसे कल की ही बात है। मुझे बहुत प्यार है उस जिंदगी से जो हमने साथ में जी है। सालगिरह मुबारक
 

 
विज्ञापन

3 of 7
shahrukh khan
अनुपम खेर की इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए शाहरुख खान ने एक मजेदार कमेंट किया। शाहरुख ने लिखा- Oh wow! Congratulations Daddy Cool! (शुभकामनाएं डैडी कूल!)। इस पर अनुपम ने रिप्लाई करते हुए लिखा- Thank you... Mera beta fool, phool, फूल।
 

 

 

4 of 7
Shah Rukh Khan and Anupam Kher - फोटो : Social Media
दरअसल 23 साल पहले 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'चाहत' में अनुपम खेर ने शाहरुख खान के पिता का किरदार निभाया था। इस फिल्म का गाना डैडी कूल बहुत फेमस हुआ था। दोनों स्टार्स ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन

5 of 7
kirron kher, anupam kher - फोटो : social media
बता दें कि किरण खेर साल 1980 में फिल्मों में काम की तलाश के लिए मुंबई पहुंचीं। उसी दौरान किरण को एक बड़े बिजनेसमैन गौतम बेरी से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। कुछ सालों बाद ही किरण ने बेटे सिकंदर को जन्म दिया। जल्द ही गौतम और किरण को ऐसा लगने लगा कि दोनों के रिश्ते के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
Anupam Kher and Kirron Kher - फोटो : twitter
वहीं अनुपम खेर ने परिवारवालों के कहने पर 1979 में मधुमालती नाम की लड़की से शादी की लेकिन वो दोनों भी अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं थे। किरण-अनुपम ने थिएटर करना नहीं छोड़ा था। जब नादिरा बब्बर के प्ले के लिए दोनों कोलकाता गए तो वहां इनकी फिर मुलाकात हुई। प्ले खत्म होने के बाद दोनों को अहसास हुआ कि उनके बीच कुछ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
anupam kher - फोटो : social media
अगली मुलाकात में अनुपम ने किरण को प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे और उनका प्यार परवान चढ़ा। फिर दोनों ने अपने पार्टनर्स को तलाक दे दिया और 1985 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद अनुपम ने सिकंदर को अपना सरनेम दिया। बता दें कि किरण और अनुपम की अपनी कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें