फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम केस पर फिल्म बनाएंगे शाहरुख खान, दो साल पहले मच गया था हड़कंप

Tue, 17 Mar 2020 11:46 AM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख खान भले ही अपनी फिल्म चुनने को लेकर असमंजस में हैं, लेकिन अपने प्रोडक्शन हाउस को लेकर उनके विचार एकदम साफ हैं। इसी के चलते शाहरुख ने फिल्म 'कामयाब' के बाद अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म का चुनाव कर लिया है। शाहरुख 2018 में मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम (आश्रय घर) में बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म मामले पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का निर्देशन पुलकित करेंगे। इससे पहले वह सुभाष चंद्र बोस पर आधारित एक शो और फिल्म 'मैरून' का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं कलाकारों की खोज अभी जारी है। फिल्म की शूटिंग इस साल जुलाई से शुरू हो सकती है। जानकारी के अनुसार फिल्म की स्क्रिप्ट पुलकित ने ही लिखी है जिसके लिए उन्होंने काफी खोजबीन और अनुसंधान किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
Shah Rukh khan - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
फिल्म में एक पत्रकार नायक के तौर पर नजर आ सकता है। गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर का यह केस 26 मई 2018 को चर्चा में आया था जब टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस ने अपनी एक रिपोर्ट बिहार सरकार को सौंपी थी जिसके बाद हड़कंप मच गया और सभी की नजर आश्रय घर में बच्चियों के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न की तरफ गई। इसके बाद लड़कियों को बचाया गया और उन्हें मधुबनी, पटना और मोकामा में स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख अभिनीत अगली फिल्म की बात करें तो इसे लेकर अभी पर्दा नहीं उठा है। इस बीच तमाम फिल्मकारों के नाम सामने आ चुके हैं हालांकि किसी भी नाम पर आधिकारिक तौर पर मोहर नहीं लगाया गया है। वहीं आने वाले समय में दर्शक उन्हें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो रोल में देख सकेंगे। गौरतलब है कि पिछली दफा 'किंग खान' दिसंबर 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में नजर आए थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें