फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के जन्मदिन पर इस साल नहीं होगा कोई धमाल, अगली फिल्म के एलान के लिए करना होगा इंतजार

Thu, 24 Oct 2019 09:33 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
कभी बॉक्स ऑफिस के बादशाह के नाम से मशहूर रहे अभिनेता शाहरुख खान की बॉक्स ऑफिस पर वापसी के लिए उनके प्रशंसकों को अभी और इंतजार करना होगा। पिछले साल पूरे देश के मीडिया का अपने जन्मदिन पर मुंबई में मेला लगाने वाले शाहरुख खान इस साल अपना जन्मदिन भी बहुत सादा तरीके से मनाने जा रहे हैं। शाहरुख के करीबी सूत्रों ने ये भी बताया है कि इस साल उनके जन्मदिन पर कोई बड़ी तैयारी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
shah rukh khan - फोटो : amar ujala
पिछले साल 21 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म जीरो की नाकामी के बाद शाहरुख के चाहने वालों को उम्मीद रही है कि वह अपने जन्मदिन 2 नवंबर पर अपनी अगली फिल्म का एलान करेंगे। उनकी अगली फिल्म कौन सी होगी, इसे लेकर भी तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। शाहरुख ने जब से एक एक्शन फिल्म करने की इच्छा जाहिर की तो साउथ के निर्देशक एटली का नाम चर्चा में आया पर शाहरुख के करीबी सूत्रों की मानें तो एटली के साथ काम करने की बात फाइनल होना अब भी बाकी है।
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan
इसी बीच मुन्नाभाई सीरीज की फिल्मों से मशहूर हुए निर्देशक राजकुमार हीरानी भी शाहरुख खान से मिले और उन्हें अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई। शाहरुख को ये कहानी भी पसंद आई और उन्होंने इसके लिए अब तक ना नहीं की है। तो शाहरुख की अगली फिल्म की निर्देशक के कंपटीशन में उनका नाम भ चल निकला है। हां शाहरुख ने इस फिल्म के लिए भी नहीं की है।

4 of 5
shah rukh khan
इन दोनों निर्देशकों के अलावा टाइगर जिंदा है, सुल्तान और भारत जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्मों के निर्देशक अली अब्बास जफर की एक स्क्रिप्ट पर भी शाहरुख खान की टीम काफी अरसे से काम कर रही है। इन तीनों निर्देशकों के अलावा शाहरुख ने हाल के दिनों में कुछ हिट हॉलीवुड फिल्मों के रीमेक के बारे में भी अपनी टीम से चर्चा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shah rukh khan and gauri
शाहरुख इस साल दो नवंबर को 54 साल के हो जाएंगे और उनकी पत्नी गौरी खान चाहती हैं कि वह अब अपनी उम्र के लिहाज से ही फिल्में करें और गौरी ने इस बात के संकेत भी दिए हैं कि शाहरुख की अगली फिल्म के एलान में अभी देर है। शाहरुख खान के करीबी सूत्र बताते हैं कि दो नवंबर को शाहरुख की नई फिल्म के ऐलान को लेकर संशय अभी कायम है और इस बीच शाहरुख ने अपना जन्मदिन लो प्रोफाइल तरीके से मनाने की बात भी अपने स्टाफ के साथ साझा की है।

पढ़ें: Assembly Election Result 2019: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स, आप भी देखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें