फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में इस अवॉर्ड से सम्मानित होंगे शाहरुख खान, खास मौके पर 'किंग खान' ने ऐसे किया रिएक्ट

Mon, 05 Aug 2019 03:23 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले करीब 25 सालों से भी लंबे बॉलीवुड करियर में शाहरुख खान ने एक से एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। शाहरुख ने न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी अपना सिक्का जमाया है। ऐसे में एक बार फिर शाहरुख ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

2 of 6
SRK
बता दें कि शाहरुख खान को मेलबर्न के 10वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल में एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस अवॉर्ड समारोह का आयोजन 8 अगस्त को किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
srk
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख को लिंडा डेसाऊ पुरस्कृत करेंगी। गौरतलब है कि लिंडा विक्टोरिया की 29 वीं राज्यपाल के रूप में शपथ लेने वाली पहली महिला हैं।

4 of 6
एसआरके - फोटो : SELF
शाहरुख खान इस समारोह के मुख्य अतिथि भी होंगे। साल 2019 में इस कार्यक्रम की थीम साहस है। आयोजन पलास थिएटर में आयोजित होगा। इस अवार्ड के जरिए आयोजक भारतीय सिनेमा में शाहरुख के योगदान को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
SRK
इस बारे में एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा- 'मैं इस सम्मान के लिए आभारी हूं। मेलबर्न में सिनेमा का जश्न मनाने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों से आ रहे मेरे सभी साथी व उद्योग के सदस्यों के साथ मंच और पोडियम साझा करना एक शानदार अनुभव होगा। इसके साथ ही में  मैं माननीय लिंडा डेसाऊ से मिलने के लिए उत्सुक हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
SRK
गौरतलब है कि शाहरुख खान इससे पहले भारत सरकार द्वारा पद्म श्री, फ्रांस सरकार द्वारा ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस और लेगियन डी'होनूर से भी सम्मानित हो चुके हैं। वहीं उन्हें बेडफोर्डशायर विश्वविद्यालय, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय और यूनाइटेड किंगडम में विधि विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें