शाहरुख खान के फैंस लंबे समय से किंग खान की अगली फिल्म के एलान का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल जीरो की असफलता के बाद शाहरुख ने अब तक कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। वहीं हाल में एक कार्यक्रम के दौरान सुपरस्टार ने यह कहा था कि वह कुछ स्क्रिप्ट्स पर सोच विचार कर रहे हैं और जैसे ही वह कोई भी फिल्म फाइनल करते हैं उसकी घोषणा वह स्वयं करेंगे। हालांकि आधिकारिक घोषणा से पहले ही शाहरुख की अगली फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है।
विज्ञापन
2 of 4
शाहरुख खान और अकरम-अल-इसावी
- फोटो : सोशल मीडिया
चर्चा है कि शाहरुख, साउथ के प्रसिद्ध निर्देशक एटली कुमार के साथ मिलकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, शाहरुख पिछले कई दिनों से कुछ स्क्रिप्ट्स पढ़ रहे हैं । सलमान के साथ हिट फिल्मों की हैट्रिक लगा चुके निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ भी उनकी बातचीत चलती रही है, हालांकि यह फिल्म कुछ कारणों से शुरू नहीं हो रही है। अली अब्बास भी सैफ अली खान के साथ अपनी वेब सीरिज तांडव को लेकर व्यस्त हो चुके हैं। यह फिल्म शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत रिलीज होगी। साथ ही इस फिल्म के लिए एटली को फीस के तौर पर बड़ी धनराशि दी जाएगी। गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले एक आईपीएल मैच के दौरान शाहरुख और एटली को साथ देखा गया था। साथ ही कुछ दिनों पूर्व शाहरुख ने एटली की फिल्म बिगली का ट्रेलर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था। तभी से इस बात के कयास लगने लगे थें कि हो ना हो एटली और शाहरुख किसी फिल्म में साथ काम करते नजर आ सकते हैं। चर्चा है कि शाहरुख 2 नवंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर अपने अगले प्रोजेक्ट्स की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
3 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच एटली की फिल्म बिगिल रिलीज होने को तैयार है। फिल्म में सुपरस्टार विजय लीड रोल में हैं। एटली ने कुछ समय पहले एक मनोरंजक और एक्शन से भरपूर एक कहानी लिखी थी। शाहरुख को भी यह स्क्रिप्ट पसंद आई और उन्हें एटली की सोच पर भी भरोसा है। ऐसे में हो सकता है कि शाहरुख इस फिल्म के लिए हां कर दें। सूत्र ने आगे बताया कि यह फिल्म पूरी तरह से असल कहानी पर आधारित होगी।
यह फिल्म शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत रिलीज होगी। साथ ही इस फिल्म के लिए एटली को फीस के तौर पर बड़ी धनराशि दी जाएगी। गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले एक आईपीएल मैच के दौरान शाहरुख और एटली को साथ देखा गया था। साथ ही कुछ दिनों पूर्व शाहरुख ने एटली की फिल्म बिगली का ट्रेलर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था। तभी से इस बात के कयास लगने लगे थें कि हो ना हो एटली और शाहरुख किसी फिल्म में साथ काम करते नजर आ सकते हैं। चर्चा है कि शाहरुख 2 नवंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर अपने अगले प्रोजेक्ट्स की घोषणा करेंगे।