फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरी खान ने खास अंदाज में डिजाइन की अपने घर मन्नत की छत, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं शानदार तस्वीरें

Mon, 07 Dec 2020 10:27 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी उनकी तरह आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। गौरी एक बेहतरीन फिल्म निर्माता होने के अलावा शानदार इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। वह अक्सर अपने सभी घरों को अलग अंदाज में डिजाइन करने के लिए चर्चा में रहती हैं। अब गौरी खान ने अपने घर मन्नत की छत को भी शानादर अंदाज में डिजाइन किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
मन्नत की छत - फोटो : इंस्टाग्राम
इस बात की जानकारी गौरी खान ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। किंग खान की पत्नी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने चाहने वालों के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। गौरी खान ने मन्नत की छत तो फिर से डिजाइन किया है। जिसकी तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरी खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मन्नत की दोबारा डिजाइन की गई छत की तस्वीरा को साझा किया है। तस्वीर में गौरी खान के घर की छत काफी बदली हुई नजर आ रही है। तस्वीर में गौरी खान छत पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर उन्हें एक नेवी ब्लू कलर के जंपसूट को पहने हुए देखा जा सकता है। जिसके साथ आकर्षक जूते और कर्ल हेयरस्टाइल उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
 

4 of 5
शाहरुख खान, गौरी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरी खान एक लकड़ी की बेंच पर बैठीं नजर आ रही हैं, जिसमें एक लाल प्रिंट का कपड़ा लगा हुआ है। इन तस्वीरों के साथ गौरी खान ने अपने पोस्ट में लिखा, 'इस तरह के प्यार भरे पल. अपनी पसंदीदा नई छत के नीचे एक कप कॉफी के साथ मौसम का आनंद लेना। इस लॉकडाउन के दौरान, मैंने अपनी छत को एक ताजा और खूबसूरत मेकओवर दिया ...'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरी खान - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर गौरी खान के घर मन्नत के छत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। शाहरुख खान के फैंस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान और गौरी के घर मन्नत को लेकर महेशा से चर्चा होती रही है। वह शानदार और कीमती घरों में से एक है। इससे पहले गौरी खान अपने दिल्ली वाले बंगले को लेकर सुर्खियों में थीं। 

पढ़ें: Bigg Boss 14: राहुल वैद्य के घर से बेघर होने पर हैरान हुए ये सितारे, सोशल मीडिया पर जताई निराशा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें