फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर या क्रिकेटर नहीं, शाहरुख की ख्वाहिश, बड़ा होकर यह काम करे बेटा अबराम

Tue, 10 Apr 2018 06:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
abram
शाहरुख खान के दो बच्चे आर्यन और सुहाना धीरे-धीरे एक्टिंग में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। मगर 'किंग खान' नहीं चाहते कि उनका पांच साल का बेटा अबराम बॉलीवुड में कदम रखे। शाहरुख खान इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं। वह और उनके तीनों बच्चे क्रिकेट बहुत पसंद करते हैं। मगर शाहरुख खान अबराम को क्रिकेटर बनते भी नहीं देखना चाहते।

तो आखिर 'रईस' खान अबराम को बड़ा होने के बाद क्या करते देखना चाहते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
AbRam
शाहरुख खान ने बताया कि वह अबराम को एक्टर या क्रिकेटर नहीं बल्कि देश के हॉकी खेलते हुए देखना पसंद करेंगे। एक स्थानीय न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'अबराम ने अभी तक क्रिकेट खेलना शुरू नहीं किया है। वह थोड़ा-बहुत फुटबॉल खेल लेते हैं। मैं चाहता हूं कि वह बड़े होकर भारत के लिए हॉकी खेलें।'
विज्ञापन

3 of 5
Shah rukh Khan
रविवार को शाहरुख खान ईडन गार्डन्स स्टेडियम पहुंचे जहां उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से था। शाहरुख की टीम ने कोहली के धुरंधरों को चार विकेट्स से धूल चटा दी। शाहरुख खान के साथ अबराम और सुहाना भी मैच देखने पहुंचे।

4 of 5
Shah rukh Khan
सुहाना खान अपनी बेस्ट फ्रेेंड शनाया कपूर के साथ मैच देखने पहुंचीं। यहां शनाया के पापा और बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर भी मौजूद थे। सभी ने शाहरुख खान की टीम को चियर अप किया। मगर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन सुहाना खान रहीं। सुहाना और शाहरुख दोनों ने ही अपनी टीम को चीयर करने के लिए सफेद रंग की टीशर्ट पहनी थी । शाहरुख ने KKR लोगो वाला रुमाल भी गले में लपेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero
बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग को लेकर भी व्यस्त हैं। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ और अभय देओल भी नजर आएंगे। आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें