फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: 'सचिन' के प्रीमियर में बेटी सारा तेंदुलकर पर टिकी रहीं सब निगाहें

Thu, 25 May 2017 12:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 16
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म का प्रीमियर
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की फिल्म 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' की स्क्रीनिंग कल रात मुंबई में फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों के लिए रखी गई।

इस मौके पर बॉलीवुड समेत क्रिकेट जगत की सभी हस्तियां सचिन को उनकी फिल्म के लिए बधाई देने पहुंचीं लेकिन सेंटर ऑफ एक्ट्रेक्शन सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर ही रहीं। हालांकि सचिन  तेंदुलकर अपने पूरे परिवार के साथ स्क्रीनिंग पर मौजूद थे।

बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान ने प्रीमियर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह समेत बाकी क्रिकेटर्स भी इस प्रीमियर में शामिल हुए।

अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ प्रीमियर पर पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 16
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म का प्रीमियर
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी फिल्म के प्रीमियर में शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 16
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म का प्रीमियर
सचिन के बेटे अर्जुन और बेटी सारा भी अपने पिता की फिल्म के प्रीमियर पर मौजूद थे।

4 of 16
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म का प्रीमियर
सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर भी फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 16
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म का प्रीमियर
विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ प्रीमियर पर पहुंचे। दोनों इससे पहले जहीर खान और सागरिका घटगे की सगाई में भी हाथों में हाथ डाले दिखे थे।
विज्ञापन

6 of 16
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म का प्रीमियर
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ सचिन तेंदुलकर।
विज्ञापन

7 of 16
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म का प्रीमियर
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' के प्रीमियर पर पूरी टीम इंडिया मौजूद थी।

8 of 16
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म का प्रीमियर
जहां महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह इस प्रीमियर पर अकेले दिखाई दिए वहीं शिखर धवन को उनके बेटे जोरावर ने कंपनी दी।

9 of 16
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म का प्रीमियर
जहीर खान भी अपनी मंगेतर सागरिका घटगे के साथ प्रीमियर पर नजर आए। दोनों की हाल ही में सगाई हुई है।

10 of 16
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म का प्रीमियर
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन भी अपनी फिल्म 'राबता' के प्रमोशन में से समय निकालकर स्क्रीनिंग में पहुंचे।

11 of 16
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म का प्रीमियर
आमिर खान 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म के लिए काफी उत्साहित थे। उन्होंने भी स्क्रीनिंग पर पहुंच कर सचिन को बधाई दी।

12 of 16
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म का प्रीमियर
बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता और बेटे आकाश अंबानी के साथ प्रीमियर पर नजर आए।

13 of 16
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म का प्रीमियर
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' के निर्देशक जेम्स अर्कासाइन अपनी पत्नी के साथ प्रीमियर पर आए।

14 of 16
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म का प्रीमियर
रणवीर सिंह के साथ सचिन तेंदुलकर।

15 of 16
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म का प्रीमियर
एआर रहमान अपने बेटे के साथ।
विज्ञापन

16 of 16
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म का प्रीमियर
सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा फैन कहे जाने वाले सुधीर कुमार चौधरी भी अपने भगवान की फिल्म के प्रीमियर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें