फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कभी साबुन नहीं लगाते तो दूसरे बहुत पीते हैं कॉफी, जानिए बॉलीवुड सितारों की अजीबोगरीब आदतें

Tue, 15 Jan 2019 07:28 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sushmita sen, shah rukh khan - फोटो : Amar Ujala
बड़े पर्दे पर मशहूर सितारों को देखने के बाद फैंस उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। आपको जानकर यकीन नहीं होगा कि इन सितारों की जिंदगी भी आम लोगों जैसी ही होती है और इन्हें भी कई बुरी चीजों की लत या आदत होती है। जी हां, इनमें से कुछ तो महीनों तक साबुन नहीं लगाते तो कुछ को कॉफी पीने की लत पड़ गई है। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही कुछ सितारों की बुरी आदतों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
John Abraham - फोटो : file photo
जॉन अब्राहम हाल ही में फिल्म बाटला हाउस को लेकर चर्चा में हैं। उनके बाइक के शौक के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन कम ही लोगों को पता है कि उन्हें लगातार अपने पैर हिलाने की आदत है। कई बार तो ऐसा होता है कि इस वजह से शूटिंग रोकनी पड़ जाती है और कई शॉट दोबारा लेने पड़ते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Jeetendra - फोटो : file photo
जपिंग जैग जीतेंद्र अपने जमाने के बेहतरीन डांसर में से एक हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो टॉयलेट में जाकर खाते हैं। जीतेंद्र में यह एक गंदी आदत है कि वह जैसे ही टॉयलेट में जाते हैं, साथ में पपिता लेकर जाते हैं और वहीं बैठकर खाते हैं। 

4 of 6
shah rukh khan - फोटो : file photo
शाहरुख खान एक ऐसे एक्टर हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर बेहद सभ्य हैं। उनकी सिगरेट पीने की आदत से तो सभी परिचित हैं लेकिन शाहरुख में भी बड़ी खामी है। शाहरुख को हमेशा शूट-बूट और टिपटाप दिखने का ऐसा भूत सवार है कि वह अपने जूते ही नहीं उतारते। शाहरुख को अगर जूते पहने-पहनाए सोने की इजाजत मिल जाए, तो वह कभी जूते नहीं उतारेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
Sushmita Sen - फोटो : file photo
अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में रहीं सुष्मिता को स्मोकिंग की बुरी लत तो हैं लेकिन इसकी चर्चा शायद कभी होती है कि उन्हें खुले छत पर नहाने की बुरी आदत है। सुष्मिता को नहाते वक्त आसमान देखना पसंद है। इसके लिए उन्होंने अपने छत पर खास इंतजाम भी किया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shahid kapoor - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर चेन स्मोकर तो नहीं हैं लेकिन उन्हें कॉफी पीने की बुरी लत है। शाहिद की इस लत का आलम ये है कि ज्यादा देर तक अगर उन्हें कॉफी से दूर रखा जाए तो उन्हें बेचैनी होने लगती है। इसका खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें