भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी इन दिनों चर्चा में है। ईशा की शादी से पहले राजस्थान के शाही शहर उदयपुर में अंबानी परिवार ने प्री-वेडिंग पार्टी रखी। इस पार्टी में देश-विदेश की तमाम बड़ी हस्तियां नजर आईं। वहीं ईशा अंबानी के संगीत कार्यक्रम में बॉलीवुड और हॉलीवुड के बड़े कलाकारों ने शिरकत की। इन कलाकारों की परफॉर्मेंस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली।
विज्ञापन
2 of 9
Shah rukh Khan
- फोटो : social media
अब बॉलीवुड के इन कलाकारों का ईशा अंबानी की शादी के संगीत कार्यक्रम को खत्म करके उदयपुर (राजस्थान) से वापस मुंबई लौटने का सिलसिला शुरू हो गया हैं। एयरपोर्ट पर शाहरुख खान और जाह्नवी कपूर सहित कई सितारे नजर आए हैं।
विज्ञापन
3 of 9
Zaheer Khan and Sagarika
- फोटो : social media
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की प्री-वेडिंग पार्टी से लौटते हुए शाहरुख खान के साथ आमिर खान, किरण राव और सचिन तेंदुलकर एयरपोर्ट पर दिखाई दिए हैं। इनके अलावा क्रिकेटर जहीर खान पत्नी और अभिनेत्री सागरिका के साथ नजर आए।
4 of 9
karishma kapoor
- फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर भी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की प्री- वेडिंग पार्टी में उदयपुर पहुंची थीं। उन्हें भी आज उदयपुर एयरपोर्ट से मुंबई वापस लौटते हुए देखा गया।
विज्ञापन
5 of 9
beyonce
- फोटो : social media
एयरपोर्ट पर हॉलीवुड की चर्चित सिंगर बियोंसे को भी देखा गया। बता दें कि बियोंसे ने ईशा-आनंद की प्री- वेडिंग पार्टी में स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। यह पहली बार था जब बियोंसे किसी इंडियन वेडिंग में परफॉर्म की थीं।
विज्ञापन
6 of 9
Janhvi Kapoor
- फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को भी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की प्री- वेडिंग पार्टी से मुंबई वापस लौटते हुए देखा गया। जाह्नवी पापा बोनी कपूर के साथ स्पॉट की गईं।
विज्ञापन
7 of 9
Vidya Balan with Sidharth Roy Kapur
- फोटो : social media
दिशा पटानी भी उदायपुर एयरपोर्ट पर देखी गईं। साथ ही विद्या बालन भी पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ दिखाई दीं है।
8 of 9
DeepVeer
- फोटो : social media
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की प्री-वेडिंग सेरेमनी से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुंबई लौट चुके हैं। एयरपोर्ट पर दोनों के साथ अनंत अंबानी भी नजर आए। खबरें की मानें तो, ईशा अंबानी की शादी के जश्न में "दीपवीर" ने भी जमकर डांस किया।
आपको बता दें कि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी 12 दिसंबर को पीरामल समूह के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से शादी करेंगी। शादी से पहले का राजस्थान के उदयपुर में प्री-वेडिंग पार्टी रखी गई थी।