फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के टीम के इस क्रिकेटर की जल्द होगी बॉलीवुड में एंट्री, पहले भी कर चुके हैं म्यूजिक एल्बम

Mon, 06 May 2019 09:38 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
andre russell, shah rukh khan - फोटो : social media
क्रिकेट और बॉलीवुड का पुराना रिश्ता रहा है। कई ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जो खेल के साथ-साथ पर्दे पर भी दिखे हैं। अब एक और किक्रेटर जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहा है। ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग में शाहरुख खान की कोलकाता टीम के एक सदस्य हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
andre russell, palash muchhal - फोटो : social media
क्रिकेटर आंद्रे रसेल कोलकाता टीम से खेलते हैं और दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर माने जाते हैं। आंद्रे रसेल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर ये जानकारी दी कि वो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। संगीतकार पलाश मुछाल के साथ रसेल ने एक तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि 'पलाश के लिए एक हिंदी गाना रिकॉर्ड किया। यहा मेरा सिंगल बॉलीवुड डेब्यू है। जल्द यह रिलीज होगा। अब इंतजार नहीं हो रहा।'
विज्ञापन

3 of 5
andre russell with wife - फोटो : social media
गाने की रिकॉर्डिंग 5 मई को सुबह 5 बजे हुई। पलाश ने भी तस्वीर शेयर की और लिखा कि 'आंद्रे रसेल की आवाज में गाना रिकॉर्ड किया। मेरा आने वाला सिंगल। मेरा यकीन कीजिए ये बहुत अच्छा गाना भी गा लेते है, वो भी हिंदी में।' बता दें कि रसेल इससे पहले अपना म्यूजिक एल्बम लॉन्च कर चुके हैं।

4 of 5
shahrukh khan - फोटो : social media
मैदान पर शाहरुख रसेल के खेल से भी बहुत खुश है। उन्होंने ट्वीट किया था कि 'रसेल ने मुझसे कहा था कि वह यह देखकर काफी खुश है जिस तरह फैंस ने उनका स्वागत किया, वह इसे देखकर रोना चाहते थे। फिर उन्होंने तय किया कि बड़े बच्चे सार्वजनिक जगह पर रोते नहीं है। नीतीश राणा, रॉबिन उथप्पा और शुभमन गिल के साथ पूरी टीम कोलकातावासियों के लिए खेलती है। आपके इस प्यार के लिए शुक्रिया।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shah rukh khan - फोटो : amar ujala
मैच के दौरान शाहरुख को अक्सर मैदान पर देखा जाता रहा है और टीम का हौसला अफजाई करते नजर आते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख ने अभी कोई फिल्म साइन नहीं की है। जीरो के फ्लॉप होने के बाद वो अगले प्रोजेक्ट पर बहुत सोच समझकर कदम उठाना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें