फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल के करियर में शाहरुख ने पहली बार निभाया ऐसा किरदार, 'जीरो' से जुड़ी ये हैं 5 खास बातें

Fri, 21 Dec 2018 09:26 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
zero - फोटो : instagram
शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो ने आज टिकट खिड़की पर दस्तक दे दी है। बड़े बजट की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई हैं, ऐसे में शाहरुख को भी एक हिट की दरकार है। आज जब फिल्म रिलीज हो गई है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 6
zero - फोटो : instagram
जीरो में शाहरुख खान एक बौने का किरदार निभा रहे हैं। शाहरुख अपने पिता (तिग्मांशु धुलिया) से इस बात के लिए लड़ते हैं कि उनके गुटखा खाने की वजह से ही उनकी हाइट कम रह गई है। शाहरुख को इस तरह बौना दिखाने के लिए वीएफएक्स पर काफी पैसा खर्च किया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
zero - फोटो : instagram
शाहरुख के किरदार का नाम बउआ सिंह है जो मेरठ का रहने वाला है। छोटे शहर के रहने वाले दर्शकों के लिए ये एक रोमांच पैदा करने वाला है कि शाहरुख खान मेरठ की भाषा और बॉडी लैग्वेंज को पर्दे पर कैसे दिखाते हैं। पिछले कुछ समय में ऐसी कई फिल्में आई हैं जिनमें छोटे शहरों की कहानी को दिखाया गया है और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े हैं। ऐसे में देखना होगा कि जीरो क्या कमाल कर पाती है।

4 of 6
zero - फोटो : instagram
डायरेक्टर आनंद एल राय ने फिल्म के टाइटल जीरो पर कहा था कि 'हर इंसान में एक अधूरापन होता है। मैं उसे सेलिब्रेट करना चाहता हूं। मैं जीरो को सेलिब्रेट करना चाहता हूं इसीलिए फिल्म का नाम जीरो है।' अगर अपनी कमियों के साथ जिंदगी जिंदादिली के साथ जीना चाहते हैं तो ये फिल्म दर्शकों को जरूर खींचेगी।
विज्ञापन

5 of 6
zero - फोटो : instagram
कहानी के सिरे जोड़ने के लिए बउआ का दोस्त गुड्डू (जीशान अयूब) भी बीच-बीच में कलाकारी करता रहता है। फिल्म 15 साल की छलांग के बाद आसमान से समंदर में गिरे स्पेस कैप्सूल से निकलते बउआ के हाथ पर खत्म हो जाती है। ऐसे में हो सकता है कि डायरेक्टर के मन में ये बात हो कि वो फिल्म का सीक्वल बनाएंगे। आफिया (अनुष्का शर्मा) के किरदार को भी फिल्मी बनाने की कोशिश की गई है। जब आफिया को कोई शादी के लायक नहीं समझता तो आर माधवन की फिल्म में एंट्री होती है और वो आफिया से शादी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
zero - फोटो : instagram
जीरो में शाहरुख के अलावा सलमान खान हैं, श्रीदेवी हैं, काजोल हैं, रानी मुखर्जी हैं, जूही चावला हैं, करिश्मा कपूर हैं, आलिया भट्ट हैं और दीपिका पादुकोण भी हैं। अगर आप एक ही फिल्म में इन सभी सितारों को देखना चाहते हैं तो जीरो आप देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें