आनंद एल राय के निर्देशन और शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। किंग खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। इससे पहले फिल्म के कई पोस्टर्स सामने आए थे। शाहरुख ने जैसे ही ट्विटर पर अपनी फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज किया देखते ही देखते ये ट्विटर पर ट्रेड करने लगा। ट्रेलर का ये डायलॉग सबसे दमदार है। 'हम किसी के बराबर हो सके ये सपना भगवान ने हमसे छीन लिया इसके बदले हमने भगवान से पूरे हिंदुस्तान का सपना छीन लिया। '