फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस को दिखे शाहरुख के बेटे आर्यन के चेहरे पर ये बदलाव, बॉलीवुड में जल्द कर सकते हैं डेब्यू

Mon, 18 Mar 2019 11:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aryan khan - फोटो : social media
बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक स्टार किड लॉन्च हो रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है जल्द ही शाहरुख के दोनों बच्चे भी बड़े पर्दे दस्तक देंगे। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान तो सोशल मीडिया पर अभी से इतने पॉपुलर हैं। लाखों की संख्या में फैंस उन्हें फॉलो करते हैं। यही नहीं उनका इंस्टाग्राम पेज वैरिफाइड है।
विज्ञापन

2 of 5
aryan khan - फोटो : social media
आर्यन खान जब भी कोई तस्वीर शेयर करते हैं फैंस उन्हें हमेशा पॉजिटिव रिस्पॉन्स देते हैं। फिलहाल आर्यन फ्रांस में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'नारकोस'। तस्वीर में आर्यन बर्फीले जगह पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
aryan khan - फोटो : social media
आर्यन के तस्वीर शेयर करते ही उनकी फीमेल फैंस के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। जिनमें से कईयों ने उनकी जॉ लाइन को नोटिस किया और बिल्कुल परफेक्ट बताया। आर्यन फिलहाल कैलिफोर्निया में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।

4 of 5
aryan khan - फोटो : file photo
एक इंटरव्यू में जब शाहरुख खान से आर्यन के करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 'आर्यन एक्टर नहीं बनना चाहते वो फिल्में बनाना चाहते हैं। अमेरिका में अभी वो इसकी ट्रेनिंग ले रहे हैं।' इससे पहले ऐसी भी खबरें थीं कि शाहरुख के करीबी फिल्ममेकर करण जौहर, आर्यन खान और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर को साथ में कास्ट करना चाहते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aryan Khan - फोटो : Twitter/Gauri Khan
अपने बच्चों की परवरिश पर शाहरुख और गौरी खान बहुत ध्यान देते हैं। शाहरुख चाहते हैं कि उनकी बेटी सुहाना एक्टिंग में अपना करियर बनाए और बेटा आर्यन डायरेक्टर बने। अबराम को लेकर शाहरुख कहते हैं कि वो टेनिस प्लेयर बनकर ज्यादा कूल दिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें