फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी-सारा के बाद शाहरुख के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू, करण जौहर की इस फिल्म से होंगे लॉन्च!

Tue, 02 Apr 2019 01:52 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh khan, aryan khan - फोटो : social media
जाह्नवी कपूर, सारा अली खान के बाद जिस सेलिब्रिटी किड के डेब्यू का इंतजार हो रहा है वो हैं शाहरुख खान के बच्चे। लंबे समय से चर्चा है कि शाहरुख के बेटे आर्यन खान जल्द ही बॉलीवुड में दस्तक देंगे। अब फैंस के लिए खुशखबरी आई है।
विज्ञापन

2 of 5
aryan khan - फोटो : social media
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान तो सोशल मीडिया पर अभी से इतने पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 10 लाख फॉलोवर्स हैं। यही नहीं उनका इंस्टाग्राम पेज वैरिफाइड है। आर्यन की पॉपुलरिटी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस कदर फैंस उनके डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
aryan khan - फोटो : social media
कुछ समय पहले शाहरुख के करीबी दोस्त और फिल्ममेकर करण जौहर ने ऐसी इच्छा जताई थी कि वो शाहरुख के दोनों बच्चों को लॉन्च करने के लिए बेताब हैं। अब ऐसा लग रहा है कि करण जौहर वाकई ऐसा करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म तख्त में आर्यन खान उन्हें असिस्ट करेंगे, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में रणवीर सिंह, करीना कपूर, अनिल कपूर आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर की मुख्य भूमिका हैं। 

4 of 5
aryan khan - फोटो : file photo
इससे पहले ऐसी भी खबरें थीं कि करण जौहर, आर्यन खान और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर को साथ में कास्ट करना चाहते हैं। एक इंटरव्यू में जब शाहरुख खान से आर्यन के करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 'आर्यन एक्टर नहीं बनना चाहते वो फिल्में बनाना चाहते हैं। अमेरिका में अभी वो इसकी ट्रेनिंग ले रहे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aryan Khan - फोटो : Twitter/Gauri Khan
आर्यन खान जब भी कोई तस्वीर शेयर करते हैं फैंस उन्हें हमेशा पॉजिटिव रिस्पॉन्स देते हैं। कुछ दिनों पहले आर्यन ने फ्रांस से तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीर में आर्यन बर्फीले जगह पर बैठे हुए हैं। जिनमें से कईयों ने उनकी जॉ लाइन को नोटिस किया और बिल्कुल परफेक्ट बताया। आर्यन फिलहाल कैलिफोर्निया में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें