फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: जन्मदिन पर बालकनी में शाहरुख को नहीं देखकर निराश हुए फैन, किंग ने किया खास पोस्ट- शुक्रिया...

Sun, 03 Nov 2024 09:16 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने दो नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर हर साल शाहरुख अपने घर की बालकनी पर आकर अपने प्रशंसकों से मिलते हैं, लेकिन इस बार शाहरुख ने ऐसा नहीं किया बल्कि इस बार उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ही एक खास पोस्ट और नोट के साथ प्रशंसकों का धन्यावाद दिया। शाहरुख को अपने घर की बालकनी पर ना पाकर प्रशंसक निराश जरूर हुए, लेकिन उनके इस पोस्ट से वह फिर से किंग के जबरा फैन बन गए।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : एक्स - iamsrk
बॉलिवुड बादशाह शाहरुख खान के करोड़ों चाहने वाले हैं। किंग की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक बेकरार रहते हैं। इस बार शाहरुख अपने घर की बालकनी में प्रशंसकों से मिलने नहीं आए, जिससे प्रशंसक थोड़े तो नाराज हुए, लेकिन शाहरुख का सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट देखकर उनकी नाराजगी शांत हो गई और वह अपने पसंदीदा खान की इस पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@gaurikhan
हर साल अपने जन्मदिन पर, शाहरुख खान एक प्रिय परंपरा को करते आए हैं, जो लगभग एक आदत की तरह बन गई है। किंग अपने मुंबई निवास, मन्नत की बालकनी पर आते हैं और अपने प्रशंसकों को हाथ हिलाकर अभिवादन करते हैं, जो ईद और उनके जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर अपने प्रिय "बॉलीवुड के बादशाह" की एक झलक पाने के लिए बाहर इकट्ठा होते हैं। यह दिल को छू लेने वाला पल बन गया है, जहां शाहरुख, अक्सर अपने सबसे छोटे बेटे अबराम के साथ मिलकर अपने प्रशंसकों के प्यार और प्रशंसा को स्वीकार करते हैं। साथ में, पिता और बेटे जयकार करने वाली भीड़ को हाथ हिलाते हैं, जो हर साल एक यादगार सीन बन जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान-गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम@gaurikhan
हालांकि, इस साल अपने 59वें जन्मदिन पर शाहरुख ने इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम में शामिल न होने का फैसला किया, जिससे प्रशंसकों में उत्सुकता और बदलाव को लेकर सवाल उठने लगे। दरअसल, शाहरुख मुंबई के बांद्रा में अपने फैन क्लब द्वारा आयोजित एक फैन इवेंट में शामिल हुए थे, जहां पर उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

 

4 of 5
शाहरुख खान-गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
इस कार्यक्रम से वापस घर लौटकर शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया पर एक खास फोटो साझा की, जिसमें वे इस खास कार्यक्रम में प्रशंसकों की भीड़ के सामने अपनी बाहें फैलाए हुए अपने सिग्नेचर पोज में नजर आ रहे हैं। बैंगनी रंग की टी-शर्ट, टोपी और धूप का चश्मा पहने शाहरुख ने सभी को उनके यहां आने और उनकी शाम को खास बनाने के लिए धन्यवाद दिया। शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर लिखा, "मेरे जन्मदिन पर आने और मेरी शाम को खास बनाने के लिए आपका धन्यवाद... मेरे जन्मदिन पर आने वाले हर व्यक्ति को मेरा प्यार। और जो नहीं आ सके, उन्हें मेरा प्यार।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान-गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
इस बीच, शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने अपने, सुहाना खान और अपने करीबी दोस्तों के साथ शाहरुख के जन्मदिन के जश्न की एक झलक साझा की। शनिवार शाम को गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान के जन्मदिन के जश्न की एक तस्वीर साझा की। यह तस्वीर उनके घर मन्नत में क्लिक की गई लग रही थी। इसमें शाहरुख खान बर्थडे केक काटते हुए दिख रहे थे, जबकि गौरी खान और सुहाना खान उनके दोनों तरफ खड़ी थीं। तस्वीर शेयर करते हुए गौरी ने लिखा कि यह एक यादगार शाम थी, जिसमें उनके चाहने वाले मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें