फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबराम को गोद में लेकर बड़े भाई आर्यन खान ने दिया पोज, सुहाना का भी दिखा स्टाइलिश अंदाज

Tue, 04 Jun 2019 12:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aryan, abram, suhana - फोटो : social media
शाहरुख खान ने जीरो के बाद अभी तक किसी फिल्म को साइन नहीं किया है। फिलहाल वो परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। साथ ही दूसरे इवेंट्स में उन्हें हिस्सा लेते हुए स्पॉट किया जाता रहा है। शाहरुख अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। एकबार फिर से उनके तीनों बच्चेे एक साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
aryan, abram, suhana - फोटो : social media
दरअसल, शाहरुख ने छोटेे बेटे अबराम के बर्थडे की ये तस्वीर शेयर की है। जिसमें आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम हैं। शाहरख के तीनों बच्चों की ये तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
abram khan - फोटो : file photo
शाहरुख ने कैप्शन में लिखा- 'मेरी तिकड़ी और हां गौरी की भी।' अबराम को उनके बड़े भाई आर्यन खान ने गोद में ले रखा है। वहीं सुहाना खान दोनों को गले लगाए हुए हैं। बीती 27 मई को शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान का जन्मदिन था। वह छह साल के हो गए हैं। उनका जन्म सरोगेसी के जरिए 27 मई 2013 को हुआ था। 

 

4 of 5
aryan khan - फोटो : social media
बता दें कि आर्यन फिलहाल कैलिफोर्निया में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। पहले ऐसी भी खबरें थीं कि करण जौहर, आर्यन खान और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर को साथ में कास्ट करना चाहते हैं। एक इंटरव्यू में जब शाहरुख खान से आर्यन के करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 'आर्यन एक्टर नहीं बनना चाहते वो फिल्में बनाना चाहते हैं। अमेरिका में अभी वो इसकी ट्रेनिंग ले रहे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shah Rukh Khan with children Suhana Khan, Aryan Khan and AbRam - फोटो : social media
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के बारे में बात करें तो उनके बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरें अक्सर आती रहती हैं। सुहाना फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही बहुत फेमस हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई फैंस पेज भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें