फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं शाहरुख खान, बोले- 'भारत के पास सुनाने के लिए बहुत कुछ'

Sun, 02 Dec 2018 03:10 PM IST
भाषा
विज्ञापन
1 of 4
shah rukh khan
मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने शनिवार को कहा कि भारत के पास कुछ ऐसी शानदार कहानियां हैं जिन्हें पूरी दुनिया को सुनाया जाना चाहिए। अभिनेता ने कहा कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि युवा पीढ़ी को भारत की गौरवपूर्ण संस्कृति की जानकारी हो। 

 
विज्ञापन

2 of 4
Shah Rukh Khan
शाहरुख ने कहा- "मैं मानता हूं कि भारत, मुंबई के पास सुनाने के लिये बेहतरीन कहानियां हैं, हमारे बड़े-बुजुर्ग हमें कई कहानियां सुनाते थे जिन्हें हमें जिंदा रखने की जरूरत है। अभिनेता ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिये हमें भारतीय फिल्मों को डिजिटल रूप में परिवर्तित करने की जरूरत है।"

 
विज्ञापन

3 of 4
Shahrukh khan
एक कार्यक्रम में शाहरूख ने कहा, "किसी गाने का रि-मिक्स बनाने की बात नहीं है बल्कि युवा पीढ़ी को यह बताने की जरूरत है कि यह कहां से आये हैं। हमारी कहानियां दुनिया की सबसे अच्छी कहानियां साबित होंगी, लिहाजा इधर-उधर से कहानियां नहीं चुरानी चाहिये।’’ 
विज्ञापन

4 of 4
shah rukh khan
उन्होंने कहा- "फिल्म एक बेहद अस्थायी माध्यम है लेकिन डिजिटल रूप में परिवर्तित करके इन्हें बरकरार रखा जा सकता है, इनसे सीखा जा सकता है।" शाहरुख 'मुंबई 2.0' के समारोह के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से बातचीत कर रहे थे। शाहरुख ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने की भी इच्छा व्यक्त की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें