बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'जवान' का क्रेज रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। हाल ही में 'जवान' का प्रीव्यू वीडियो सामने आया, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। साथ ही ट्रेलर में दिखी शाहरुख और नयनतारा की जोड़ी को भी काफी पसंद कर रहे हैं। एक तरफ फैंस दोनों की जोड़ी को खूब प्यार दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शाहरुख ने नयनतारा के पति विग्नेश शिवन को अपनी पत्नी से सावधान रहने की चेतावनी दे डाली है।