फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान ने मिताली राज को दिया इतना बड़ा ऑफर, जानें जवाब में क्या बोलीं

Wed, 03 Jan 2018 02:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हाल ही में शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जीरो' का टाइटल और टीजर रिलीज हुआ है। इसके अलावा शाहरुख इन दिनों टीवी शो टेड टॉक्स इंडिया नई सोच को होस्ट कर रहे हैं। इसी शो में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज अपने अनुभव शेयर करती नजर आईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
SRK
शो के दौरान बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, मिताली राज से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने मिताली को कोलकाता नाइट राइडर्स को कोचिंग देने का प्रस्ताव दे दिया। आपको बता दें कि शाहरुख खान कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Shah Rukh Khan
इस शो में शाहरुख ने मिताली राज से कहा कि मैं आपसे बेहद प्रभावित हुआ हूं और चाहता हूं कि आप मेरी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के लड़कों को कोचिंग दें। मिताली की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ICC विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी।
विज्ञापन

4 of 4
Shah Rukh Khan
शाहरुख खान के इस बात पर मिताली ने तुरंत जवाब दिया, 'मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं। यदि ऐसा होता है तो मैं इस मामले में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहूंगी।' इतना ही नहीं शाहरुख ने कहा कि वो मिताली को किसी दिन भारतीय पुरुष टीम के कोच के रूप में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें