आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ एक फिल्म में देखना फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं है। लेकिन हो सकता है कि ये सपना अब जल्द ही हकीकत में बदल जाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल में तीनों खान ने मुलाकात की।
विज्ञापन
2 of 5
Aamir Khan, Shahrukh Khan
- फोटो : social media
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान और सलमान खान, शाहरुख खान के घर पहुंचे थे। यहीं तीनों खान की मुलाकात हुई। कहा जा रहा है कि ये मुलाकात किसी खास प्रोजेक्ट को लेकर हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
आमिर, शाहरुख और सलमान खान
बीते साल 2018 में तीनों खान्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुईं। रेस 3, जीरो और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान साल की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई थीं।
4 of 5
Salman Khan, Aamir and Shahrukh
- फोटो : file photo
शाहरुख और सलमान ने 'करण अर्जुन' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी फिल्मों में काम किया है, वहीं सलमान और आमिर क्लासिक 'अंदाज अपना अपना' में साथ आए थे। आमिर और शाहरुख कभी किसी फिल्म में साथ दिखाई नहीं दिए।
सलमान खान ईद पर 'भारत' लेकर आ रहे हैं। वहीं आमिर खान हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' के रीमेक पर काम कर रहे हैं। 'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान ने अभी तक कोई नया प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया है।