फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी 'जन्नत' से कम नहीं शाहरुख खान का घर 'मन्नत', देखें बंगले की अंदर की तस्वीरें

Sat, 14 Mar 2020 01:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
shah rukh khan - फोटो : social media
शाहरुख खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में शाहरुख की नई सेल्फी सामने आई है। शाहरुख के साथ अभिनेता राजकुमार राव भी साथ में हैं। ये सेल्फी शाहरुख खान के घर मन्नत के अंदर ली गई है। पीछे की तरफ देंखें तो एक कैमरा नजर आ रहा है साथ ही किताबें भी रखी हुई हैं। तस्वीरों में साफ है कि शाहरुख का घर किसी जन्नत से कम नहीं है। चलिए हम आपको उनके आलीशान बंगले की तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
shah rukh khan - फोटो : social media
करीब 25 साल से ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे शाहरुख खान को अगर सुकून के पल बिताने होते हैं तो उन्हें घर से बेहतर कोई जगह नहीं लगती है। शाहरुख खान के घर की एक-एक चीज को गौरी खान ने सजाया है। ये तस्वीर उनके घर के बाहर की है।
विज्ञापन

3 of 6
shah rukh khan - फोटो : social media
जन्मदिन हो या कोई त्योहार, शाहरुख अक्सर अपने घर की बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हैं। तस्वीर में वो अपने अंदाज में पोज भी दे रहे हैं। शाहरुख ने बालकनी का ये हिस्सा विशेष रूप से फैंस से मिलने के लिए ही बना रखा है। खास मौकों पर घर के बाहर उनके फैंस की भारी भीड़ इकट्ठी हो जाती है।

4 of 6
gauri khan - फोटो : social media
शाहरुख के घर का एक गेट यहीं से होकर जाता है। शाहरुख और गौरी ने यहां कई फोटोशूट कराए हैं। मन्नत से पहले वो वहीं पास में ही रहा करते थे। यहां से गुजरते हुए शाहरुख अक्सर सोचते थे कि वो इस बंगले को एक दिन खरीदेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
shah rukh khan - फोटो : social media
शाहरुख के इस आलीशान बंगले में हर सुख सुविधा की चीजें मौजूद हैं। कई बेेडरूम के अलावा जिम, लाइब्रेरी और थियेटर जैसी सुविधाएं हैं। एक इंटरव्यू में गौरी ने बताया था कि वो कहीं भी विदेश यात्रा के लिए जाती थीं तो वहां से कुछ ना कुछ ऐसी चीजें खरीदकर लाती थीं जिससे घर को सजाया जा सके। घर के इंटीरियर पर छोटी सी छोटी चीज का ध्यान रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shah rukh khan - फोटो : social media
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म की बात करें तो ऐसी खबरें हैं कि निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के मध्य तक शुरू हो सकती है। इसे 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की उम्मीद है।

हाथों में हाथ डाले मुंबई की सड़कों पर घूमते दिखे अर्जुन-मलाइका, मीडिया को देख ऐसे किया रिएक्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें