फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 साल बाद शाहरुख ने गौरी पर किया खुलासा, इस वजह से इतनी जल्दी की थी शादी

Sun, 15 Jul 2018 12:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि शाहरुख फिल्म की शूटिंग पर काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने पानी के अंदर भी कुछ सीन फिल्माए हैं। फिल्म की शूटिंग से फ्री होते ही शाहरुख खान अपनेे फैंस से बात करने का समय निकाल लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख ट्विटर पर अक्सर अपने फैंस के सवालों का जवाब देते हैं लेकिन इस बार वो इंस्टाग्राम पर आए और हैश टैग आस्क एसआरके (#AskSRK) सेशन में अपने फैंस से रूबरू हुए। शाहरुख ने अपनी जिंदगी, गौरी खान, अबराम से जुड़े कई सवालों पर खुलकर बात की।
विज्ञापन

3 of 5
इसी के तहत एक फैन ने शाहरुख से पूछा, 'सर, आपने इतनी जल्दी शादी क्यों की?' जिसका जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा कि 'भाई प्यार और लक कभी भी आ जाते हैं। मेरी जिंदगी में दोनों ही गौरी के साथ आए।'

4 of 5
वहीं एक दूसरे फैन ने शाहरुख से सवाल पूछा, 'आप अभी भी इतने फिट कैसे हैं?' उन्होंने बताया कि 'मैं स्मोकिंग नहीं करता, दिन के 10 घंटे सोता हूं और कभी झूठ नहीं बोलता।' एक यूजर ने सलमान खान से जुड़ा सवाल पूछा कि 'एक शब्द में सलमान खान को क्या कहेंगे?' तो उन्होंने कहा, 'भाई'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान एक्टिंग के किंग तो हैं ही साथ ही अपने जबरदस्त ह्यूमर के लिए भी जाने जाते हैं। फैन्स के कई सवालों के जवाब तो उन्होंने मजेदार अंदाज में दिए जिससे सोशल मीडिया पर भी उन्होंने दिल जीत लिया। वहीं 'जीरो' की बात करें तो इस साल क्रिसमस पर यह फिल्म रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें