फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाना के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर शाहरुख का खुलासा, इस वजह से बेटी को दी सख्त हिदायत

Tue, 29 Oct 2019 11:27 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Suhana Khan, Shah Rukh Khan - फोटो : instagram
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं लेकिन उससे पहले ही उनके फॉलोवर्स की संख्या लाखों में हैं। सुहाना के साथ शाहरुख खान की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि शाहरुख खुद बेटी के ब्वॉयफ्रेंड के लिए गिफ्ट खरीदकर देते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान - फोटो : फाइल फोटो
शाहरुख ने खुद इसका खुलासा डेविड लेटरमैन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान किया है। हालांकि उन्होंने बताया कि ये सब करना उन्हें पसंद नहीं है। शाहरुख खान ने कहा कि 'मेरी हमेशा कोशिश होती है कि बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकूं। उनकी समस्याओं को सुनकर उन्हें दूर कर सकूं। हालांकि, मुझे गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड की समस्याओं को डील करना पसंद नहीं है।' 
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan - फोटो : amar ujala
शाहरुख ने सुहाना के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कहा कि 'उसकी जिंदगी में मुझे कोई पुरुष बर्दाश्त नहीं है। मैं चाहता हूं कि सुहाना उस लड़के को छोड़ दे। मैं कहता हूं कि उसे भगाओ ये किसी काम का नहीं है।' शाहरुख ने आगे कहा कि उन्हें सुहाना के ब्वॉयफ्रेंड के लिए गिफ्ट खरीदना पड़ता है। 

4 of 5
suhana khan - फोटो : social media
सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं। अक्सर सुहाना और उनके दोस्तों के साथ की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में सुहाना की एक और तस्वीर वायरल हुई जिसमें वो काऊ गर्ल लुक में दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों सुहाना की पहली शॉर्ट फिल्म का टीजर सामने आया था। उनकी इस फिल्म का नाम ‘द ग्रे पार्ट ऑफ द ब्लू’ है। सुहाना खान की पहली शॉर्ट फिल्म के टीजर को इंस्टाग्राम पर उनके फैन पेज ने साझा किया था। ‘द ग्रे पार्ट ऑफ द ब्लू’ केे वीडियो में सुहाना काफी क्यूट और खूबसूरत नजर आ रही हैं।

बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए अक्षय, 25 परिवारों को बांटेंगे एक करोड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें