फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीरो' रिलीज के छह महीने बाद शाहरुख खान ने दिया ऐसा बयान, फैंस होंगे निराश

Sun, 23 Jun 2019 02:15 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shahrukh khan - फोटो : twitter
शाहरुख खान की पिछली फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इस फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ नजर आई थीं। बड़े स्टार्स होने के बावजूद दर्शकों को ये फिल्म पसंद नहीं आई। 'जीरो' के बाद अब शाहरुख को हीरो बनने की कोई जल्दी नहीं है इसलिए उन्होंने फिल्म की रिलीज के 6 महीने बाद भी कोई फिल्म साइन नहीं की है । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : social media
फिल्म साइन ना करने को लेकर पहली बार शाहरुख का बयान आया है । फिल्मफेयर से बात करते हुए शाहरुख ने कहा, 'मेरे पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। मैं किसी फिल्म पर काम नहीं कर रहा हूं। आमतौर पर यह होता है कि जब आपकी एक फिल्म पूरी होने वाली होती है, तब आप नई फिल्म पर काम शुरू कर देते हैं और तीन-चार महीने में उसमें इन्वॉल्व हो जाते हैं। लेकिन इस बार मैं ऐसा महसूस नहीं कर रहा हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan
"मेरा दिल मुझे इजाजत नहीं दे रहा है। मुझे ऐसा लग रहा है कि कुछ वक्त और लेना चाहिए। फिल्में देखनी चाहिए, कहानी सुननी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा किताबें पढ़नी चाहिए। मेरे बच्चे अपनी कॉलेज स्टेज पर हैं। बेटी सुहाना कॉलेज जा रही है और बेटा आर्यन पढ़ाई पूरी करने जा रहा है। इसलिए मैं अपना ज्यादातर वक्त फैमिली के साथ बिताना चाहता हूं।"

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram
शाहरुख पिछले दिनों बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2019 में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे । यहां 'जीरो' की स्क्रीनिंग रखी गई थी । यहां उन्होंने कहा था, 'दुर्भाग्यवश जीरो को भारत में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली । हो सकता है मैंने गलत फिल्म बनाई हो। हो सकता है मैं ठीक से कहानी को कह नहीं पाया । इसलिए यहां फिल्म की संभावित प्रतिक्रिया को लेकर चिंतित नहीं हूं । मुझे आशा है कि यहां लोग इसे पसंद करेंगे । जब यह नहीं चली तो मुझे बुरा लगा कि इसे इतने लोगों ने खारिज कर दिया ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लखनऊ में अमर उजाला संपादकों से बातचीत करते शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
'जब आप कोई इस तरह की फिल्म तीन साल में बनाते हैं और वह गड़बड़ हो जाए..आप निराश नहीं होंगे बल्कि.. मैं इसे देखना नहीं चाहता था । मैं इसे तीन महीने बाद देखने जा रहा हूं । हो सकता है मैं इसमें उन कमियों को ढूढ़ पाऊं, जो मेरी अनुपस्थिति में इसमें हुई होंगी । मैंने तय नहीं किया है कि अगली फिल्म क्या होगी । मैंने सोचा है कुछ महीने आराम करूंगा और उसके बाद जो मन में आएगा उसे करने की कोशिश करूंगा, क्योंकि यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें