फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेड टॉक्स इंडिया का दूसरा सीजन इस दिन से शुरू, प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख खान ने किए कई खुलासे

Fri, 04 Oct 2019 12:42 PM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
टेड टॉक्स इंडिया अपने दूसरे सीजन के साथ वापस लौट रहा है। इस शो की मेजबानी भी शाहरुख खान करेंगे। शो का पहला एपिसोड शाहरुख के जन्मदिन यानी 2 नवंबर को स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। इस बार शो का शीर्षक 'टेड टॉक्स इंडिया: नई बात' रखा गया है। जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों से संबंध रखने वाले वक्ता नजर आएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मुंबई में इस शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शो के मेकर्स से लेकर शाहरुख भी मौजूद रहे। इस मौके पर शाहरुख ने शो से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। शाहरुख ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नई बात से अधिक लोगों को अच्छी बात प्रभावित करती है। अच्छी बात मजाकिया से लेकर गवइया भी हो सकती है और अच्छी बात गंभीर भी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शाहरुख ने आगे कहा कि मनोरंजन के सिर्फ दो महत्वपूर्ण भाग होते हैं, या तो हसाएं, खिलाएं और एंटरटेन करें या फिर एंगेज (संलग्न) करें। टेड टॉक्स भी लोगों को एंगेज करती है। इस शो में कोई नाच-गाना नहीं होगा लेकिन यहां से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। 

4 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वहीं शाहरुख ने इस मौके पर अपनी आने वाली फिल्मों के लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि वह अभी दो-तीन स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और जब भी वह किसी फिल्म को फाइनल करेंगे वह खुद इसकी घोषणा करेंगे। शाहरुख ने यह भी बताया कि उन्हें टार्जन जैसी फिल्म करने की सलाह भी आ रही है। गौरतलब है कि शाहरुख की पिछली फिल्म जीरो थी जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
टेड टॉक्स के आने वाले सीजन में लोगों की जिंदगी को प्रभावित करने वाले विषय जैसे- स्वास्थ्य, पर्यावरण और यौन शोषण पर बातचीत होगी।  इस टॉक शो को अंग्रेजी और हिंदी में एक साथ फिल्माया जाएगा। इसके साथ ही यह शो तमिल, तेलुगु और बंगाली भाषा में भी देखने को मिलेगा।  इस सीजन को दर्शक स्टार प्लस के साथ ही हॉट स्टार पर भी देख सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें