फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर नहीं इस डायरेक्टर से शाहरुख ने की रिक्वेस्ट, सुहाना के डेब्यू के लिए बनाएंगे भव्य फिल्म

Fri, 26 Oct 2018 12:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Suhana And Shahrukh Khan
करण जौहर और सलमान खान के बाद संजय लीला भंसाली जल्द ही बॉलीवुड में नए चेहरों को लॉन्च करने वाले निर्माता के रूप में सामने आने को तैयार हैं। ये सारे नए चेहरे बॉलीवुड से होंगे यानी आलोचनाओं के बावजूद भाई-भतीजावाद यहां बदस्तूर जारी रहेगा। सूत्रों की मानें तो 2019 और 2020 भंसाली करीब आधा दर्जन युवा चेहरों को फिल्मों में लाने के लिए तैयार हैं।  
विज्ञापन

2 of 7
sanjay leela bhansali
भंसाली द्वारा सांवरिया (2007) में लॉन्च किए गए रणबीर कपूर और सोनम कपूर आज स्थापित सितारे हैं। वहीं रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की युवा जोड़ी के साथ तीन फिल्में (गोलियों की रासलीलाः राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत) लगातार करने के बाद भंसाली उन्हें आगे दोहराने के मूड में नहीं हैं। फिर यह जोड़ी भी नवंबर में शादी रचाने जा रही है। ऐसे में भंसाली ने अपने करिअर को भी एक नया मोड़ देने की तैयारियां कर ली है।
विज्ञापन

3 of 7
सुहाना खान
गॉसिप गलियारों की मानें तो यह तय हो चुका है कि भंसाली अगले दो साल में अपनी भांजी शरमीन सहगल, जावेद जाफरी के बेटे मीजान, पूनम ढिल्लो-अशोक ठाकरिया के बेटे अनमोल तथा पद्मिनी कोल्हापुरे के पुत्र प्रियांक शर्मा को लॉन्च करेंगे। इन चेहरों के अलावा उनके द्वारा लॉन्च किए जाने वाले दो बेहद हाई प्रोफाइल नाम आर्यन खान और सुहाना खान हैं। शाहरुख खान के इन दोनों बच्चों पर पूरी इंडस्ट्री की नजर है। शाहरुख ने इन्हें लॉन्च करने की जिम्मेदारी भंसाली को ही सौंपी है। 

4 of 7
suhana khan
खास तौर पर सुहाना की जिद है कि वह रूटीन नाच-गाने वाली लव स्टोरी से बॉलीवुड में पारी शुरू नहीं करना चाहती इसलिए शाहरुख ने भंसाली से विशेष अनुरोध किया है कि वह बेटी के लिए कोई अलग कहानी ढूंढें। फिलहाल भंसाली ने उन्हें आश्वासन दिया है। इस साल जून से ही चर्चा थी कि भंसाली पूनम ढिल्लो के बेटे अनमोल ठाकरिया को अपने बैनर तले लॉन्च कर रहे हैं। कुछ खबरों में यहां तक कहा गया कि फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन

5 of 7
Sanjay Leela Bhansali
इसमें पहले शाहिद कपूर को लिया जाने वाला था परंतु पद्मावत में उनका परफॉरमेंस और स्क्रीन प्रेजेंस देखने के बाद भंसाली का इरादा बदल गया। फिलहाल अनमोल के डेब्यू की पुष्टि भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने नहीं की है लेकिन पूनम ढिल्लो मीडिया में यह स्वीकार कर चुकी हैं कि उनके बेटे को भंसाली लॉन्च कर रहे है। उन्होंने कहा कि अनमोल के लिए इससे बढ़िया डेब्यू नहीं हो सकता। अब अपुष्ट सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि भंसाली ने अपनी भांजी शरमीन सहगल और जावेद जाफरी के बेटे मीजान को अपने बैनर की फिल्म महल से लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन

6 of 7
sanjay leela
महल भंसाली ब्रांड की भव्यता वाली ऐतिहासिक प्रेम कहानी होगी, जिस पर उनके प्रोडक्शन हाउस ने चुप्पी साध रखी है। भंसाली के करीबियों के अनुसार वह शरमीन-मीजान की जोड़ी को सोनम-रणबीर की जोड़ी की टक्कर का मान रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि दोनों आग चलकर बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा लेंगे। परंतु भंसाली इस फिल्म को डायरेक्ट नहीं कर रहे। इसके निर्देशन की कमाल उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दिकी को लेकर कुछ साल पहले देख सर्कस देख बनाने वाले मंगेश हदावले को सौंपी है। महल बड़े बजट की फिल्म होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sanjay Leela Bhansali
सूत्रों के अनुसार इन दिनों भंसाली अपने प्रोडक्शन हाउस में ऐसी फिल्मों की योजनाओं पर काम कर रहे हैं जिनके निर्देशन की बागडोर अन्य निर्देशकों को देकर खुद पीछे रहेंगे। ऐसी ही एक फिल्म में वह पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा को लॉन्च करेंगे। सवाल उठ रहा है कि क्या इस दौरान भंसाली खुद को शाहरुख के बेटे-बेटी की लॉन्चिंग की तैयारी में लगाना चाहते हैं? सूत्र कह रहे हैं कि जल्द ही उनके प्रोडक्शन हाउस से कुछ बड़ी घोषणाएं होने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें