फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 8 बॉलीवुड फिल्मों को रिजक्ट कर पछता रहे होंगे शाहरुख, सभी हुईं ब्लॉकबस्टर

Sat, 18 May 2019 01:04 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
shah rukh khan - फोटो : social media
शाहरुख खान की अगली फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2018 के आखिर में रिलीज हुई जीरो के फ्लॉप हो जाने के बाद वो कोई भी कदम बहुत सोच समझकर उठाना चाहते हैं। पिछले कुछ सालों में शाहरुख ने ऐसी कई फिल्में दी हैं जिनके साधारण कंटेट को लेकर क्रिटिक्स ने आलोचना की। इसकी शुरुआत हुई साल 2012 में रिलीज हुई जब तक है जान से, इसके बाद उन्होंने चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, दिलवाले, फैन और जब हैरी मेट सेजल की, इनमें से कुछ फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया तो कुछ साधारण रहीं। हालांकि शाहरुख खान जिस तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं इनमें वो बात नजर नहीं आई। शाहरुख के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में ठुकरा दीं जिन्हें करने के बाद दूसरे एक्टर्स चमक उठे। आगे की स्लाइड में देखिए शाहरुख की ठुकराई हुई ऐसी 8 फिल्में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
Munna Bhai MBBS - फोटो : file photo
मुन्नाभाई एमबीबीएस
साल 2003 में रिलीज हुई मुन्नाभाई एमबीबीएस संजय दत्त से पहले शाहरुख खान को ऑफर की गई थी।अगर शाहरुख खान ने ये फिल्म रिजेक्ट नहीं की होती तो आज मुन्नाभाई वहीं होते। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी अपनी फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय को लेना चाहते थे लेकिन दोनों ने ही इस फिल्म के लिए मना कर दिया।
विज्ञापन

3 of 9
lagaan - फोटो : file photo
लगान
बॉलीवुड की यादगार फिल्मों की बात करें तो उसमें आशुतोष गोवारिकर की फिल्म लगान का नाम जरूर शामिल होता है। फिल्म में आमिर खान के भुवन का किरदार शाहरुख खान को ऑफर किया गया था। शाहरुख की ठुकराई ये फिल्म ऑस्कर नॉमिनेशन तक पहुंचीं।लगान आमिर खान के करियर की मील का पत्थर साबित हुई। इसके बाद उनकी गिनती इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में होने लगी।

4 of 9
rang de basanti - फोटो : file photo
रंग दे बसंती
आमिर खान की ही एक और फिल्म रंग दे बंसती भी शाहरुख को ऑफर हुई थी लेकिन इस फिल्म में उन्हें आर माधवन का किरदार दिया गया था जो एयरफोर्स पायलट होते हैं। सेकेंड लीड रोल करना शाहरुख को ठीक नहीं लगा और उन्होंने मना कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 9
3 idiots - फोटो : file photo
3 इडियट्स
साल 2009 में आई आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स को किसी इंट्रो की जरूरत नहीं है। ये पहली ऐसी फिल्म थी जिसने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी लेकिन क्या आप जानते हैं ये फिल्म पहले शाहरुख को ऑफर की गई थी। उनके पास डेट्स की इतनी कमी थी कि वह इस फिल्म को साइन नहीं कर सके।
विज्ञापन

6 of 9
kaho na pyar hai - फोटो : social media
कहो ना प्यार है
2000 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म कहो न प्यार है सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों में से एक है। क्या आप जानते हैं राकेश रोशन पहले इस फिल्म को शाहरुख खान के साथ बनाना चाहते थे।शाहरुख उस वक्त तक करण अर्जुन और कोयला में काम कर चुके थे इस वजह से उन्होंने राकेश रोशन को कहा कि ये रोल उन पर सूट नहीं करेगा और फिल्म ठुकरा दी। बाद में राकेश रोशन ने बेटे ऋतिक रोशन को इस फिल्म से लॉन्च किया।
विज्ञापन

7 of 9
jodha akbar - फोटो : social media
जोधा अकबर
फिल्म स्वदेस करने के बाद आशुतोष गोवारिकर फिर से चाहते थे कि वो शाहरुख के साथ काम करें। जोधा अकबर के लिए जब आशुतोष को ऑफर किया तो वो फिल्म की शूटिंग लोकेशन को लेकर कम्फर्टेबल नहीं थे। उस वक्त शाहरुख अपने परिवार के साथ वक्त बिताना आना चाहते थे।

8 of 9
slumdog millionaire - फोटो : social media
स्लमडॉग मिलेनियर
डायरेक्टर डैनी बॉयल ने स्लमडॉग मिलेनियर फिल्म के जरिए दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। फिल्म में अनिल कपूर का रोल पहले शाहरुख खान के लिए सोचा गया था। डैनी, शाहरुख से मिलने उनके घर पर भी गए लेकिन एक्टर ने मुलाकात नहीं की।
विज्ञापन

9 of 9
robot - फोटो : social media
रोबोट
साल 2010 में रिलीज हुई डायरेक्टर शंकर इस फिल्म को शाहरुख के साथ करना चाहते थे। यही नहीं दोनों ने कई मीटिंग्स भी कर ली थी लेकिन फिल्म के स्क्रिप्ट में शाहरुख कुछ बदलाव चाहते थे, साथ ही वो फिल्म के वीएफएक्स का काम रेड चिलीज में करना चाहते थे। डायरेक्टर शंकर ने ऐसा करने मना कर दिया और रजनीकांत ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें