फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहरुख खान ने की खुद की बेइज्जती, कहा- 'सिर्फ धंधा धंधा कर रहा है'

Sat, 25 Jan 2020 08:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख एक लंबे वक्त से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। वहीं उन्होंने अभी तक कोई फिल्म भी साइन नहीं की है। लेकिन बावजूद इसके शाहरुख किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर शाहरुख चर्चा में हैं और वजह है उनका वायरल वीडियो।
विज्ञापन

2 of 5
raees
दरअसल शाहरुख खान की फिल्म रईस 25 जनवरी 2017 को रिलीज हुई थी। फिल्म को आज तीन साल पूर हो गए हैं। जिसके चलते शाहरुख ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शाहरुख खान फिल्म रईस का ही एक डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में एक बड़ा ट्विस्ट भी है।
विज्ञापन

3 of 5
raees
वीडियो में शाहरुख कहते हैं कि कोई भी धंधा छोटा या बड़ा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। इसके बाद वीडियो में ही पीछे से शाहरुख की आवाज आती है, जो कहते हैं- अबे तो जल्दी से धंधा चालू कर ना, कुछ कर नहीं रहा है सिर्फ धंधा- धंधा कर रहा है। इसके बाद शाहरुख खान फनी एक्सप्रेशन्स देते नजर आ रहे हैं।
 

4 of 5
raees
बात फिल्म रईस की करें तो फिल्म में शाहरुख के साथ माहिरा खान नजर आईं  थीं। न सिर्फ फिल्म हिट साबित हुई थी बल्कि साथ ही साथ दर्शकों को फिल्म के गाने, डायलॉग्स और शाहरुख- माहिरा की केमिस्ट्री भी काफी पसंद आई थी। फिल्म में सनी लियोनी के आइटम नंबर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
raees zaalima
गौरतलब है कि शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख खान के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब ऐसे में शाहरुख के इस वीडियो से ऐसा लग रहा है कि वो जल्दी ही किसी फिल्म में नजर आ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें