फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल हो रही अबराम की ड्रॉइंग, 'बेवजह मुस्कुराते दिखे शाहरुख खान'

Mon, 02 Mar 2020 02:30 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख के बेटे अबराम की बनाई ड्रॉइंग - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के बेटे अबराम भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी क्यूटनेस तो कभी कोई वायरल वीडियो या तस्वीर को लेकर अबराम चर्चा का विषय बन ही जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर अबराम खबरों में आ गए हैं लेकिन इस बार वजह है उनकी ड्रॉइंग।
विज्ञापन

2 of 5
बेटे अबराम के साथ शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल हाल ही में शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर अबराम द्वारा बनाई गई ड्रॉइंग है। शाहरुख खान के इस पोस्ट को यानी अबराम की ड्रॉइंग को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही साथ शाहरुख के फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan and abram - फोटो : social media
अबराम द्वारा बनाई गई ड्रॉइंग की तस्वीर को साझा करते हुए शाहरुख ने लिखा, ' तीन बच्चों का पिता होना मेरे लिए गर्व की बात है। ये मेरे लिए एक प्रेरणा है और अचीवमेंट भी। इसने मुझे सिखाया है कि चाहे जीवन का जो भी पहलू हो हमेशा स्मार्टनेस से ज्यादा बेहतर विकल्प मासूमियत और ईमानदारी है। मेरे छोटे वाले बेटे ने कहा कि मैं तस्वीर में उससे सुंदर लग रहा हूं क्योंकि मैं बिना किसी कारण के मुस्कुरा रहा हूं।'
 

4 of 5
Shah Rukh Khan with children Suhana Khan, Aryan Khan and AbRam - फोटो : social media
बता दें कि शाहरुख खान बॉलीवुड के उन सितारों की लिस्ट में शुमार हैं जो अपने काम के साथ ही साथ अपने परिवार को भी भरपूर वक्त देते हैं और सोशल मीडिया पर परिवार संग तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। याद दिला दें कि शाहरुख खान एक लंबे वक्त से किसी फिल्म में नहीं नजर आए हैं, इसके साथ ही शाहरुख ने आधिकारिक तौर पर किसी फिल्म का एलान भी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anushka, Shahrukh and Katrina
गौरतलब है कि शाहरुख की आखिरी फिल्म जीरो थी। फिल्म में शाहरुख ने एक बौने शख्स का किरदार निभाया था। फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी नजर आईं थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम साबित हुई थी।

पढ़ें: अर्जुन कपूर के साथ नो मेकअप लुक में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, कैमरे को देखते ही छिपाने लगीं चेहरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें