फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो खत्म हो गई शाहरुख और सनी देओल के रिश्ते में दरार, इस वजह से 16 साल तक नहीं की थी बात

Tue, 06 Aug 2019 03:50 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sunny deol, shah rukh, juhi - फोटो : social media
सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द इंडस्ट्री में कदम रखेंगे। उनकी फिल्म पल पल दिल के पास का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर रिलीज के बाद सनी देओल और उनके बेटे करण को कई सेलेब्स ने बधाईयां दीं।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बधाई देने वाले सेलेब्स की लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी शामिल रहा। शाहरुख ने सनी देओल और करण दोनों को बधाई दी और कैप्शन में लिखा- 'क्या शानदार टीजर है। एक खूबसूरत फिल्म के लिए करण और सहर को शुभकामनाएं। सनी देओल ने इस फिल्म को दिल और आत्मा से बनाया है। टीम को ढेर सारा प्यार। '
विज्ञापन

3 of 5
Darr - फोटो : file photo
शाहरुख के इस ट्वीट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, 1993 में रिलीज हुई फिल्म डर के वक्त से ही दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें थीं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ सनी देओल और जूही चावला की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म ने एक तरफ जहां शाहरुख के करियर को नई उड़ान दी वहीं बॉलीवुड के दो स्टार्स शाहरुख और सनी देओल के बीच लड़ाई की वजह भी बनी। 

4 of 5
Darr
एक टीवी शो के दौरान सनी देओल से पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म के बाद 16 साल तक शाहरुख खान से बात नहीं की तो सनी ने कहा- 'ऐसा नहीं है कि मैंने बात नहीं की, लेकिन मैंने खुद को उन लोगों से दूर कर लिया इसलिए हम कभी नहीं मिले तो बात करने की बात ही नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
darr - फोटो : social media
सनी ने आगे कहा- 'फिल्म में लोगों ने मुझे पसंद किया था। शाहरुख को भी पसंद किया गया। फिल्म के साथ मुझे बस इतनी समस्या थी कि मुझे नहीं पता था कि वे विलन को इतनी अहमियत देंगे। मैं फिल्मों में हमेशा खुले दिल से और लोगों पर भरोसा करके काम करता हूं। दुर्भाग्यवश ऐसे कई लोग और एक्टर्स हैं जो ऐसे काम नहीं करते। शायद वे ऐसे ही स्टारडम चाहते हैं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें