फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Twitter Reaction: 'पठान' का मोशन पोस्टर देख खुशी से झूमे फैंस, बोले- दुनिया को चकनाचूर कर देंगे...

Sat, 25 Jun 2022 01:59 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पठान फिल्म में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग खान को इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। शाहरुख खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' के मोशन पोस्टर के साथ रिलीज डेट का एलान कर दिया है। मोशन पोस्टर में शाहरुख खान का लुक देखकर फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं और ट्विटर पर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
पठान फिल्म में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
मोशन पोस्टर में शाहरुख खान हाथ में एक बंदुक लिए नजर आ रहे हैं। वहीं, चेहरे पर खून के धब्बे और चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। साथ ही लंबे बालों में उनका टफ लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और वह उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये मेगा ब्लॉकबस्टर होगा', तो दूसरे ने लिखा, 'पठान का पोस्टर बहुत पसंद आ रहा है, किंग ऑफ इंडियन सिनेमा।' इसके अलावा एक ने लिखा, 'कुछ लोग पठान को रोकने चले थे...वो अब हवाओं में भी नहीं हैं...ये है बॉलीवुड के किंग खान की पावर। एक अन्य ने कहा, 'ओपनिंग डे पर दुनिया को चकनाचूर कर देगा पठान।' 

 
विज्ञापन

3 of 4
पठान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा भी फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, '2023 शाहरुख खान का साल है। वह पठान, जवान और डंकी से बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। 2023 SRK और उनके फैंस के लिए है। अपना टाइम शुरू।' दूसरे फैन ने लिखा, 'पठान ने स्टाईल में एंट्री ले ली है। पोस्टर पूरा फायर है...शाहरुख खान खतरनाक कमबैक करने के लिए तैयार हैं।'




विज्ञापन

4 of 4
पठान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अगले साल शाहरुख खान की तीन फिल्में आने वाली हैं। ऐसे में फैंस उन्हें पांच साल बाद बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। आखिरी बार वह 2018 में आई 'जीरो' में नजर आए थे। हालांकि इस साल वह 'ब्रह्मास्त्र' और' रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट' में कैमियो करते नजर आएंगे। लेकिन फैंस को उनकी 'जवान', 'पठान' और 'डंकी' का इंतजार है। 'पठान' में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम नजर आएंगे और यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें