फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान ने बेटी सुहाना को दी लड़कों से दूर रहने की नसीहत, पत्नी गौरी को लेकर कही यह बात

Sat, 29 Dec 2018 03:20 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shahrukh khan

बादशाह शाहरुख खान इन दिनों जहां अपनी फिल्म 'जीरो' को हिट कराने में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म बॉक्स अॉफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। हालांकि जहां तक शाहरुख की पर्सनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो वह हमेशा की तरह हिट है।

विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan

वहीं शाहरुख इन दिनों अपने बेटे आर्यन और बेटी सुहाना को अच्छी सलाह देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में शाहरुख ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा है कि, मैंने अपने 21 साल के बेटे से कहा है कि महिलाओं के साथ कभी भी बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए। वह आगे कहते हैं कि इसका मतलब है, महिलाओं के साथ मारपीट और गलत तरह की हरकतें जो मीटू के तहत सामने आईं हैं। मैं यहां पर महिलाओं को उनका सम्मान देने की बात कर रहा हूं।

 

विज्ञापन

3 of 5
Shahrukh Khan

पत्नी गौरी को लेकर शाहरुख कहते हैं कि, ‘ हमारी शादी को करीब 30 साल हो गए हैं। मैं गौरी को उसका पर्सनल स्पेस देता हूं। मैं कभी भी वह हरकत नहीं करता हूं जो गौरी को बुरी लगे। मैंने आज तक कभी भी गौरी के पर्स के अंदर नहीं देखा है। अगर वह कमरे में आराम कर रही होती है तो मैं हमेशा नॉक करके ही कमरे के अंदर जाता हूं।

4 of 5
Suhana And Shahrukh Khan

अपनी बेटी सुहाना के लिए भी इन सारी बातों का ख्याल रखता हूं। मैं सुहाना के रुम में भी डोर को नॉक करके जाता हूं। हालांकि मैं उनका पिता हूं पर हर किसी का एक पर्सनल स्पेस होता है जो कि उसको मिलना चाहिए। वहीं एक सवाल के जवाब में शाहरुख कहते हैं 'मैं सुहाना से यह कहना चाहता हूं कि,  अगर कोई लड़का तुमसे कहे, राहुल नाम तो सुना होगा तो समझ जाना कि वह तुम्हें छेड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan

वहीं जब लड़का तुमसे किसी पार्टी में यह कहे कि और पास आना तो तुम उसे जोरदार तमाचा मारना। वहीं अपने सिग्नेचर स्टेप पर शाहरुख कहते हैं कि जब भी मैं गौरी के सामने हाथ फैला कर गाता हूं तो वह मुझे घर से बाहर निकाल देती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें