शाहरुख खान की जीरो
- फोटो : File Photo
यह बात भी किसी से छुपी हुई नहीं है कि कभी हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार रहे शाहरुख खान ने वर्ष 2018 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'जीरो' के बाद से कोई भी फिल्म आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की है। खबरें तो ऐसी भी थीं कि अपनी पिछली कुछ फिल्मों के फ्लॉप होने के कारण शाहरुख अपने काम पर गहरा अध्ययन कर रहे हैं। जब उन्हें कुछ अच्छा मिलेगा, तब ही वह किसी भी काम को अपने हाथ में लेंगे। लॉकडाउन के दौरान एटली, राजकुमार हिरानी, राज एंड डीके, जैसे कई फिल्म निर्देशक उनकी चौखट पर पटकथाएं लेकर पहुंचे लेकिन शाहरुख ने साफ तौर पर किसी भी कहानी के लिए हां नहीं कहा।